Garhwa(Nityanand Dubey) : पाकिस्तान की सरजमीं पर घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह करने वाली भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम करते हुये भाजपा द्वारा 16 मई यानी शुक्रवार को गढ़वा में एक “तिरंगा यात्रा” निकाली जायेगी। यह यात्रा सुबह 8 बजे काली स्थान (चिनियां मोड़) से आरंभ होकर मझीआंव मोड़ तक निकाली जायेगी। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक, भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, छात्र-युवा, व्यापारी, महिला संगठन समेत सभी राष्ट्रप्रेमी नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि हमारी सेना का पराक्रम आज भारत को दुनिया में गर्व से खड़ा करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को खुली छूट दी और सेना ने आतंक के खिलाफ पाकिस्तान में घुसकर इतिहास रच दिया। विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने तीखे शब्दों में कहा कि भाजपा हमेशा सेना के साथ खड़ी रही है। पहलगाम हमले के जवाब में भारत की सेना और मोदी सरकार ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी है।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे बोले, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति और हमारी सेना के शौर्य ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में जलजला ला दिया है। आज भारत का सिर ऊंचा है और दुनिया देख रही है हमारा दम।” मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, उपाध्यक्ष मथुरा पासवान, मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, कंचन पांडेय, प्रभात तिवारी, अरुण तिवारी, विकास तिवारी सहित अन्य अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।












