Ranchi : झारखंड में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुये स्कूलों के टाइम-टेबल बदल दिये गये। क्लास KG से आठवीं कक्षा सुबह 7 बजे से दिन के 11.30 बजे तक एवं क्लास 9 से ऊपर की क्लास सुबह 7 बजे से दिन के 12 बजे तक होगी। यह नियम सरकारी और गैर सरकारी दोनों ही स्कूलों में लागू होगा। इस संबंध में शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। यह नियम 22 अप्रैल से लागू होगा।
शिक्षा सचिव उमा शंकर सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि क्लास केजी से आठवीं तक की कक्षा सुबह 7:00 से 11:30 तक और क्लास 9वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7:00 से 12:00 तक संचालित होगी। उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि विभाग का यह निर्णय सभी श्रेणी के सरकारी, गैर सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी स्कूलों में लागू होगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि इस दौरान प्रार्थना सभा, खेलकूद या दूसरी गतिविधियां धूप में संचालित नहीं की जायेगी। जिन स्कूलों में मिड डे मील दिया जाता है, वह जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें :UIDAI में डेढ़ लाख तक मिलेगी सैलरी, फ्री में करें अप्लाई…
इसे भी पढ़ें :दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पहुंचे रांची… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं,12वीं का रिजल्ट…यहां करें चेक
इसे भी पढ़ें :दिल्ली और हैदराबाद में होगी टक्कर, टॉप 4 में है… जानें
इसे भी पढ़ें :दिग्गज कांग्रेस नेता ने थामा BJP का दामन
इसे भी पढ़ें :बड़ा कदमः दो हजार कर्मचारियों को निकाला…
इसे भी पढ़ें :सलमान खान नजर आ सकते हैं ‘सिकंदर’ में, शूटिंग अगले महीने से…









