नई दिल्ली : देश में कोरोना का कोहराम जारी है। सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज, थाना, अस्पताल के बाद अब जेल में भी कोरोना संक्रमण की चपेट में लोग आ रहे हैं। सोमवार को यूपी के बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी कोरोना पॉजिटिव पाए गये थे। इससे पहले बाहुबली शहाबुद्दीन और अब तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन भी कोरोना संक्रमित हो गया। उसे इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। जेल अधिकारियों की मानें तो अभी उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। सोमवार को तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने एक सत्र अदालत को ये जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें : पूर्व थानेदार ने विधायक दीपिका पांडेय पर कराया FIR, थाने में धरने पर बैंठी विधायक
इसे भी पढ़ें : कुदरत का करिश्मा : सूरज की यह तस्वीर देख मंत्रमुग्ध हो जाएंगे आप (देखें फोटो)








