मालिक के सामने मवेशी को मा’र कर खा गया बाघ…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : करीब 10 दिनों तक गायब रहने के बाद खूंखार बाघ ने एक बार फिर से गढ़वा के भंडरिया जंगल में एक मवेशी को अपना निवाला बना लिया। बार-बार बाघ के आने और मवेशियों को मार कर खा जाने की फैली खबर के बाद से लोग डरे-सहमे हैं। वन विभाग बाघ को ट्रैप करने की कोशिश में जुट गया है। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि सतेंद्र यादव अपने मवेशी को लेकर भंडरिया के मौना जंगल में गया था, तभी अचानक वहां बाघ आ गया और मवेशी के एक बच्चे को मार कर खा गया। यह देख सतेंद्र यादव की हालत खराब हो गई, वह किसी तरह खुद को बचाकर जंगल से भागे।

कुछ ग्रामीणों ने बताया कि जगह-जगह पर बाघ के पंजे के निशान मिले हैं। रास्ता पथरीला रहने के चलते फुटमार्क बहुत कम मिले हैं। घटना के बाद वन विभाग ने मवेशी के मालिक को मुआवजा राशि का भुगतान किया। टीम एक्टिव मोड में आ गई है। गढ़वा के भंडरिया रेंजर अजय टोपो ने घटना की पुष्टि करते हुये ग्रामीणों को अलर्ट रहने को कहा है। बाघ भंडरिया जंगल में ही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...

‘फोन पे’ में घूस लिया, DC ने किया सस्पेंड…

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा ने...

इन चीजों पर कपड़े फेंकने का मतलब तनाव को न्योता देना…

Kohramlive : घर लौटते ही शर्ट कुर्सी पर फेंक...