Kohramlive : भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग सिस्टम में एक बड़ा और सख्त सुधार लागू कर दिया है। 5 जनवरी से IRCTC पर बिना आधार लिंक अकाउंट्स के लिए ओपनिंग डे पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक रिजर्व टिकट बुकिंग बंद कर दी गई है। यह नियम सिर्फ उसी दिन लागू होगा, जब यात्रा से 60 दिन पहले टिकट खुलते हैं। रेलवे का साफ मकसद है कि टिकट दलालों, फर्जी आईडी और ऑटो-बुकिंग सॉफ्टवेयर पर पूरी तरह लगाम। अब शुरुआती घंटों में सिर्फ वही यात्री टिकट बुक कर पायेंगे, जिनका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक है।
तीन चरणों में लागू हो रहा नियम
29 दिसंबर से: 8–12 बजे तक रोक
5 जनवरी से: 8 बजे से 4 बजे तक रोक
12 जनवरी से: ओपनिंग डे पर पूरे दिन बिना आधार लिंक टिकट बुकिंग बंद
अब कैसे होगी बुकिंग?
IRCTC अकाउंट का आधार से लिंक होना अनिवार्य
बुकिंग के वक्त OTP वेरिफिकेशन जरूरी
एक व्यक्ति, एक पहचान—फर्जीवाड़े पर ब्रेक
काउंटर टिकट पर भी सख्ती
स्टेशन काउंटर से टिकट लेने पर भी आधार और OTP जरूरी होगा। किसी और के लिए टिकट लेने पर यात्री का आधार व उसी पर आने वाला OTP दिखाना होगा। अगर आप कन्फर्म टिकट की दौड़ में पीछे नहीं रहना चाहते, तो IRCTC अकाउंट तुरंत आधार से लिंक करा लें। रेलवे का यह कदम आम यात्रियों के हक में है, ताकि ओपनिंग डे पर टिकट दलाल नहीं, असल यात्री को मिल सके।






