New delhi: दिवाली और छठ को लेकर ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। ट्रेनों में टिकट की मारामारी चल रही है। कंफर्म टिकट तो दूर जेनरल बोगी में भी जगह कम पड़ जा रही है। हालांकि छठ महापर्व को लेकर भारतीय रेलवे ने भी कमर कस ली है। रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है। कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है तो वहीं, स्पेशल ट्रेनों के डिब्बों में भी बढ़ोतरी की गई है। कई ट्रेनें हैं, जिनके कोच बढ़ा दिए गए हैं। ये ट्रेनें यूपी, पंजाब, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों को जाती हैं।
छठ पूजा के मद्देनजर, रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे द्वारा निम्नलिखित विशेष रेलगाड़ियों के डिब्बों की संख्या में अस्थायी तौर पर वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विस्तृत जानकारी निम्नानुसार हैः- pic.twitter.com/QblZ4wCM4z
— Northern Railway (@RailwayNorthern) November 6, 2021
नॉर्दन रेलवे ने किया यह ट्वीट
नॉर्दन रेलवे ने ट्वीट करके जानकारी दी, ”छठ पूजा के मद्देनजर, रेल यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे द्वारा निम्नलिखित विशेष रेलगाड़ियों के डिब्बों की संख्या में अस्थायी तौर पर वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है.”
इन ट्रेनों में बढ़ाये गये डिब्बे
छठ पूजा त्यौहार के मद्देनज़र रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु उत्तर रेलवे द्वारा सामान्य रेलगाड़ियों के अलावा निम्नलिखित त्यौहार विशेष रेलगाड़ियाँ भी चलाई जायेंगी जिनका विवरण निम्नानुसार हैः- pic.twitter.com/DOMuRh2uoS
— Northern Railway (@RailwayNorthern) November 6, 2021
02029/02030 नई दिल्ली-अमृतसर जंक्शन-नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में चेयरकार का एक डिब्बा, गाजीपुर सिटी-आनंद विहार एक्सप्रेस में स्लीपर का एक डिब्बा, आनंद विहार-गाजीपुर सिटी-आनंद विहार सुहेलदेव एक्सप्रेस में स्लीपर का एक डिब्बा बढ़ाया गया है। इसके अलावा, अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमी सुपरफास्ट क्लोन स्पेशल में द्वितीय श्रेणी के तीन डिब्बे बढ़ाए गए हैं।
वहीं, मेरठ सिटी-प्रयागराज संगम-मेरठ सिटी नौचंदी एक्सप्रेस स्पेशल में स्लीपर का एक डिब्बा, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जम्मूतवी-दिल्ली सराय रोहिल्ला दुरंतो एक्सप्रेस स्पेशल में स्लीपर कोच के एक डिब्बे की बढ़ोतरी की गई है।
इसे भी पढ़ें : जुआ खेलते-खेलते खेलने लगे खूनी खेल, 2 मरे, 3 गंभीर












