GUMLA : गुमला के डुमरी थाना क्षेत्र में टीकाकरण टीम के साथ गलत व्यवहार करने और बंधक बनाने के मामले में तीन आरोपियों को बुधवार की रात को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी हैं- सवर्ण खाखा, सेराफिनुस खाखा और सुरेश कुजूर। इन पर आरोप है कि 7 जून को डुमरी की करनी पंचायत के बिरगांव पकरीटोली ग्राम में सोमवार को टीकाकरण करने गई महिला कर्मियों को एक घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। टीम को न सिर्फ टीकाकरण करने से रोका गया, बल्कि आरोपियों ने रजिस्टर भी छीन लिया था।
Read More: पंखा डोलाउंगी मैं बलम को… पंखा डोलाउंगी सजन को… करूंगी वट सावित्री की पूजा
नशे की हालत में टीकाकरण केंद्र पहुंचे थे आरोपी
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर महिला कर्मियों को मुक्त कराया। एएनएम माया कुमारी सिन्हा ने बताया कि हमलोग सुबह टीकाकरण के लिए गए थे। एएनएम ने बताया कि 11 लोगों को टीका दे चुके थे। इसी दौरान गांव के ही सवर्ण खाखा, सेराफिनुस खाखा एवं सुरेश कुजूर नशे की हालत में पहुंचे और पूछा कि कितने लोगों का टीका हो गया है।
Read More: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत, ड्राइवर फरार
सहिया और सेविका के मुंह से मास्क खींचा
माया कुमारी ने कहा कि आरोपियों ने सभी सहिया व सेविका के मुंह से मास्क भी खींच लिया। डीलर के साथ भी दुर्व्यवहार किया। इसके बाद जब हमलोग वैक्सिनेशन बंद कर वहां से आने लगे तो हम सभी को बंधक बना कर रोक लिया। एक व्यक्ति मौके से बाथरूम का बहाना कर जंगल की ओर निकला, जहां से डुमरी पुलिस को सूचना दी।
Read More: तालाब में नाबालिग की मिली लाश, नहाने के दौरान डूबने से मौत की आशंका












