JAMSHEDPUR: गुरुवार की सुबह नाबालिग की लाश तालाब से बरामद किया गया है। घटना की सूचना स्थानीय लोग ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है की नाबालिग की मौत तालाब में डूबने के कारण हुआ होगा। उसके शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान भी नहीं हैं। यह घटना बिरसानगर नगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 2 बी स्थित तालाब की है। मृतक की पहचान जोन नंबर 2 बी निवासी विष्णु राहा के रूप में की गई है। सूचना पर नाबालिग के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पिता विप्लव राहा ने बताया- उनका पुत्र बुधवार दोपहर घर से निकला था। देर शाम तक वह वापस नहीं आया तो उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
Read More: पंखा डोलाउंगी मैं बलम को… पंखा डोलाउंगी सजन को… करूंगी वट सावित्री की पूजा
थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया
जानकारी के मुताबिक जोन नंबर 2 बी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का निर्माण किया जा रहा है। योजना स्थल के पास एक बड़ा गड्ढा खोदा गया है। जहां पानी जमा होने से वो तालाब का रूप ले लिया है। इस तालाब में आसपास के इलाके के बच्चे अक्सर नहाने जाते हैं।
Read More: कौन डकार गया गरीब का पैसा, सुनें… (Video)












