Hazaribagh : एक ही परिवार के तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। जिसमें एक 6 साल का बच्चा भी शामिल है। घटना हजारीबाग जिले के सदर थाना क्षेत्र के ओकनी मोहल्ले में देर रात की बतायी जा रही है। यह हादसा है या हत्या ये अबतक साफ नहीं हो पाया है। परिजनों का आरोप है कि साजिश के तहत आग लगाकर तीनों को मारा गया है। परिजनों ने बताया कि बुधवार को किसी शादी समारोह में गए थे। लौटने के बाद परिवार के सभी लोग बातचीत की, फिर सभी सोने चले गए।
Read More : वरमाला से पहले सिर धड़ से अलग, देखें वीडियो
Read More : हुकुमत की चाह में मचाया था कोहराम, सुनें क्या बोले सिटी एसपी…(Video)
आधी रात को पड़ोसियों ने कमरे से धुआं उठता देखा तो हो-हल्ला मचाना शुरू किया। हो-हल्ला सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये। किसी तरह लोगों ने कमरे का दरवाजा खोला तो दंग रह गए। 6 साल का बच्चा समेत तीन लोग जलकर मरे पड़े थे। पड़ोसियों की मानें तो साजिश के तहत हत्या हुई है। क्योंकि ये लोग जब वहां पहुंचे तो दरवाजे की कुंडी तार से बंधा था। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं परिवार के दो बच्चे जो बगल के कमरे में सोए थे वे दोनों दोनों सुरक्षित है। दोनों काफी डरे-सहमे हैं।
Read More :CISF जवान पर छेड़खानी का आरोप, लोगों ने दबोचा
Read More :आम का लालच देकर मासूम के साथ दरिंदगी, ऐसे खुला राज
Read More :शौच की बात कहकर निकला, सुबह पेड़ से लटकती मिली लाश






