spot_img

गैस सिलेंडर ब्लास्ट में दंपति सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

वृद्ध दंपती और युवक आग की लपटों में बुरी तरह झुलसे 

गिरिडीह: धनवार बड़ा चौक स्थित मोना सिलाई मशीन दुकान  के पास सरिया- खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह करीब नौ बजे गैस सिलेंडर में आग लग गई। इससे दंपती सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सिलेंडर ब्लास्ट होते ही वहां भगदड़ मच गई। झुलसे वृद्ध दंपती और युवक आग की लपटों के बीच इधर-उधर भागने लगे|हालांकि आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाई और आग को बुझाते हुए तीनों को रेफरल अस्पताल राजधनवार ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रांची रेफर कराया गया।घायल दंपती 70 वर्षीय किशुन लाल शर्मा व उनकी पत्नी 60 वर्षीय जया देवी धनवार थाना अंतर्गत सांसद आदर्श ग्राम पंचायत गादी के मूल निवासी है। वर्तमान में यह दंपती धनवार के बड़ा चौक स्थित खोरीमहुआ- सरिया मुख्य मार्ग के बगल में खुद का मकान बना कर रह रहे हैं।

सिलेंडर लीकेज होने की आशंका जताई

दंपती के पुत्र प्रदीप विश्वकर्मा ने बताया कि दो दिन पूर्व धनवार गैस एजेंसी ने गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की थी। सिलेंडर लिकेज होने की आशंका जता उसके पिता ने इसकी शिकायत एजेंसी में की थी। शिकायत पर बुधवार को धनवार बाजार के रहने वाले रवि कुमार (होम डिलीवरी करने वाला) गैस का लिकेज चेक कर रहा था। लिकेज चेक करने के लिए रवि ने जैसे ही माचिस की तीली जलाई, आग धधक उठी और तीनों इसकी चपेट में आ गए।

ड़ोसी घटना स्थल पर पहुंचे और सिलेंडर में लगी आग को बुझाया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यवसायी के घर के बरामदे में अचानक आग के धधकने से सभी स्तब्ध रह गए। लोग कुछ समझ पाते तब तक किशुन लाल शर्मा, उनकी पत्नी जया देवी और होम डिलीवरी ब्वाय रवि कुमार इसकी चपेट में आ चुके थे। हो हल्ला होने पर पड़ोसी घटना स्थल पर पहुंचे। तब सिलेंडर में लगी आग को बुझाया गया। इस घटना में दंपती और गैस की होम डिलीवरी करने वाला युवक का हाथ, पैर, चेहरा आदि गंभीर रूप से झुलस गया।

इसे भी पढे : यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत 12 राज्यों में ISIS के आतंकी सबसे अधिक सक्रिय: किशन…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...

झारखंड को मिले चार नये सूचना आयुक्त, गवर्नर ने दिलाई शपथ

Ranchi : झारखंड को चार नये सूचना आयुक्त मिल...

राजधानी रांची में कैब सेवायें ठप्प… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची में ऑनलाइन कैब सेवाओं से...

पत्नी के कपड़े फाड़ अर्द्धनग्न हालत में घुमाया, वीडियो वायरल…

Pakur : पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में इंसानियत...

हिमांशु की मौ’त पर ब’वाल, कई इलाकों में धारा 163 लागू

Jamshedpur : जमशेदपुर में करणी सेना के सरायकेला जिला...