DELHI : दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सोमवार को पहुंचे 3 अंतरराष्ट्रीय यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें ओमिक्रॉन की पुष्टी अभी नहीं हुई है। इनके सैंपल्स को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है। इनमें दो यात्री दुबई और एक यात्री यूक्रेन के कीव से आए हैं। तीनों को LNJP अस्पताल में भेज दिया गया है। बता दें कि दिल्ली में अभी एक ही ओमिक्रॉन का केस आया है। ओमिक्रॉन से संक्रमित शख्स भी LNJP अस्पताल में ही है।
एलएनजेपी में 27 भर्ती, 17 कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि- अब तक 27 लोगों को LNJP में भर्ती किया गया है। इनमें 17 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। बाकी लोग वे हैं, जो यात्रियों के कॉन्टेक्ट में रहे हैं। 27 में से 11 लोगों को कोरोना तो है,लेकिन जीनोम सिक्वेंसिंग यानी ओमिक्रोन की रिपोर्ट नेगेटिव है।
500 विदेशी और एनआरआई आइसोलेशन में
देश में ओमिक्रॉन की एंट्री के बाद हर जगह सतर्कता बरती जा रही है। दूसरे देशों से लौटे लोगों को पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में दिल्ली से सटे गुरुग्राम की साइबर सिटी में लगभग 500 विदेशी और एनआरआई भारतीयों के आइसोलेशन में रखा गया है। ओमिक्रॉन को लेकर सावधानी बरतते हुए ये कदम उठाया गया है। बता दें कि इस समय विदेश से लगभग 2400 से ज्यादा यात्री भारत लौटे हैं। इन लोगों में से किसी में ओमिक्रॉन के कोई लक्षण नहीं हैं, लेकिन एहतियात बरती जा रही है।
इसे भी पढ़ें : सकारात्मक सोच और मजबूत इच्छाशक्ति हो तो कोई भी काम असंभव नहीं : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : भारत का सीरीज पर कब्जा, चौथे फिरकी पर ऐसे नाचे कीवी
इसे भी पढ़ें : …और चलती स्कॉर्पियो बन गया आग का गोला
इसे भी पढ़ें : घर के बाहर ही कार के अंदर मिली डोजर ऑपरेटर की डेड बॉडी
इसे भी पढ़ें : पोस्टरबाजी के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर
इसे भी पढ़ें : RTI नहीं करती तो बर्बाद हो जाता…
इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में OMICRON VARIANTS की दस्तक
इसे भी पढ़ें : बुलेट सवार बदमाशों ने BDC के पति को गोलियों से भुना…
इसे भी पढ़ें : सुरक्षाबलों की फायरिंग में 13 मरे, भड़की हिंसा, एक जवान ने भी तोड़ा दम








