spot_img
spot_img

कूनो नेशनल पार्क में तीन नये मेहमान… जानें कौन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : नये साल में देश के फेमस कूनो नेशनल पार्क में तीन नये मेहमान आये हैं। यहां नामीबिया से आई मादा चीता आशा ने तीन चीता शावकों को जन्म दिया है। नन्हें शावकों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वहीं, वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट की टीम ने इसकी पुष्टि की है। वहीं,  केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर शावकों के जन्म की खबर शेयर की है। अपने एक्स पोस्ट पर मिनिस्टर यादव ने लिखा, जंगल में म्याऊं… यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कूनो नेशनल पार्क ने तीन नए सदस्यों का स्वागत किया है। शावकों का जन्म नामीबियाई चीता आशा से हुआ है। तीनों नवजात शावक पूरी तरह से तंदरुस्त बताये गये हैं। बावजूद इसके में डॉक्टरों की टीम नन्हें शावकों की देखरेख में जुटी है। पार्क में कुल 18 चीते हो गये हैं।

साल 2022 के 17 सितंबर को नाबिमिया से आठ चीते कूनो नेशनल पार्क लाए गए थे, जिनमें मादा चीता आशा भी शामिल थी। बीते साल अक्टूबर में आशा के प्रेगनेंट होंने की बात सामने आई थी। पार्क में कुल 18 चीते हो गये हैं। नये शावकों के जन्म से पहले कूनो नेशनल पार्क में 14 वयस्क और एक शावक चीता थे। इनमें सात नर चीते गौरव, शौर्य, वायु, अग्नि, पवन, प्रभाष और पावक शामिल हैं। वहीं सात मादा चीतों में आशा, गामिनी, नाभा, धीरा, ज्वाला, निरवा और वीरा शामिल हैं। इनमें से अभी केवल दो चीते ही खुले जंगल में मौजूद हैं, जिन्हें पर्यटक देख सकते हैं। बाकी सभी चीतों को अभी बड़े बाड़े में ही रखा गया है।

इसे भी पढ़ें : ED के बुलावे पर नहीं गईं IAS की पत्नी, मांगा समय

इसे भी पढ़ें : 10 IPS अधिकारी इधर से उधर, कौन कहां गया… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : अचानक हुई 14 लोगों की मौ’त, मची चीख-चीत्कार

इसे भी पढ़ें : झारखंड, राजस्थान और कोलकाता के कई ठिकानों पर ED की रेड

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM का बड़ा फैसला, भरत तिवारी ए’नकाउंटर की होगी न्यायिक जांच…

Bihar : भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी...

घर से निकलने से पहले क्यों खिलाई जाती दही-शक्कर, रोचक वजह… जानें

Kohramlive : भारत में जब कोई व्यक्ति परीक्षा देने,...

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...