मांडर : रहस्यमय ढंग से मांडर से लापता तीन बच्चियों का अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 6 से 12 साल तक की ये बच्चियां बीते 30 जून की दोपहर से लापता है। 6 साल की खुशबू, रिंकू और 12 साल की रेश्मा उरांव अपने मामा सोमा उरांव के साथ रहा करती थी। सोमा का घर मांडर थाना क्षेत्र के कनभीठा पंचायत के नगरा गांव में है। घटना की पुष्टि करते हुए मांडर पुलिस ने कहा कि उसके मामा से लिखित आवेदन मांगा गया है। पुलिस उसके घर गई थी और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है।
Read More : 31 IAS का तबादला, जानिये कौन कहां गए
Read More : BREAKING : झारखंड के 8 IPS इधर से उधर, Rajiv Ranjan Singh बने रांची डीआईजी










