Koderma : कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के कोसमाडीह गांव में शनिवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों में 9 साल की प्रियांशु कुमारी, 7 साल के रोहित शर्मा और 9 साल की संध्या कुमारी शामिल हैं। तीनों बच्चे कोसमाडीह गांव के रहने वाले थे। इनके पिता का नाम क्रमशः प्रदीप शर्मा, मुकेश शर्मा एवं धर्मवीर यादव बताये गये। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे तीनों बच्चे घर से नहाने के लिये निकले थे। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के समीप स्थित खोंडा आहार (तालाब) में एक बच्चे का शव पानी की सतह पर तैरता हुआ दिखा। इसके बाद लोगों ने तत्काल तालाब में उतरकर अन्य बच्चों की भी तलाश की, लेकिन तब तक तीनों की जान जा चुकी थी। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गये। आनन-फानन में बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल ले गये, मगर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीनों मासूमों की असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और माहौल गमगीन हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इधर शाम में अंचल अधिकारी सारांश जैन ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
एक साथ तीन बच्चों की यूं चली गई जान, रो पड़ा गांव…
Date:

- Tags
- Accidental Death
- Bihar-Jharkhand Border News
- Child Drowning
- Child Safety
- Community Mourning
- Family Support
- Jayanagar Thana
- Koderma District
- Koderma News
- Kosmadiha Village
- Local Administration
- Minor Tragedy
- police investigation
- postmortem
- Priaanshu Kumari
- rohit sharma
- Rural Incident
- Sandhya Kumari
- Talab Accident
- the village wept...
- Three children died at the same time
पूर्व जैक पार्षदों ने वित्त मंत्री के दरवाजे पर दी दस्तक… जानें क्यों
Ranchi : झारखंड राज्य गठन के संघर्ष और राजनीतिक इतिहास...
केवल 10 हजार रुपये में शुरू करें अपना ‘डाकघर’, कमाई का बेहतरीन मौका…
Bihar : बिहार के युवाओं के लिये रोजगार और...
झारखंड में कांग्रेस की सीट ले उड़े परिमल नथवानी…
Ranchi : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के...
मैट्रिक-इंटर के लाखों छात्रों के लिये अलर्ट, बिना ‘इसके’ नहीं होगा रजिस्ट्रेशन…
Bihar : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने साफ...
झारखंड की दो सीटों पर वोटों की गिनती जारी, एक की जीत पक्की… जानें
Ranchi : झारखंड विधानसभा परिसर में गुरुवार शाम जैसे-जैसे...











