सिमडेगा : पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 117.8 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को पकड़ा है। जब्त गांजा की कीमत करीब 61 लाख रुपये आंकी गई है।
Read More : #Jharkhand में नहीं लगेगा #LockDown : मंत्री
एसपी शम्स तबरेज को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा के संबलपुर से भारी मात्रा में गांजा लेकर एक बोलेरो सासाराम (बिहार) जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर ठेठईटांगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना के निकट NH-143 पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान ओडिशा नंबर OR-19M-1015 की एक सिल्वर कलर की बोलेरो वहां पहुंची। पुलिस ने जैसे ही गाड़ी को रूकने का इशारा किया, दो तस्कर गाड़ी से उतरकर भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर दोनों को पकड़ा। पूछताछ में तीनों ने बताया कि बोलेरो में भारी मात्रा में गांजा लोड है। जो ओडिशा के संबलपुर से बिहार के सासाराम ले जाया जा रहा है। गिरफ्तार तस्करों में सासाराम (बिहार) के शिवजी पासवान, ओमप्रकाश पांडेय और हुसैनाबाद (पलामू) के कामेश्वर कुमार चौहान शामिल है।
Read More : @Corona का कहर : राज्य के सभी बार भवनों को अगले आदेश तक बंद करने का निर्देश
पुलिस ने जब बोलेरो की सघन जांच की तो बोलेरो की बीच वाली सीट एवं निचले हिस्से में बने गुप्त बॉक्स और पिछली सीट के निचले हिस्से में बने गुप्त बॉक्स में गांजा के छोटे-छोट 49 पैकेट बनाकर रखा गया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पुलिस गिरफ्तार तस्करों की कुंडली खंगालने में जुटी है।
Read More : परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का का निधन, राज्यपाल ने जताया शोक






