DEHRADUN : सोशल मीडिया पर पोस्ट एक फोटो पर कमेंट करना जी का जंजाल बन गया। नौबत ऐसी आ गई कि,एक कॉलेज में साथ साथ पढ़ने वाले एक दूसरे के जान के दुश्मन हो गए। नतीजा ऐतराज़ जताने वाली छात्रा के सीने में सरेराह गोली दाग दी गई। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वही गोली मारने वाला छात्र आदित्य तोमर पकड़ा गया। मामूली सी बात पर दिल दहला देने वाली यह वारदात देहरादून के सहस्त्रधारा रोड में सिद्धार्थ कॉलेज डांडा खुदानेवाला के सामने हुई। मारी गई छात्रा वंशिका इसी कॉलेज में डी फार्मा की फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। वह हरिद्वार के बंसल कृष्णा नगर की रहने वाली थी। वह अपने कॉलेज के हॉस्टल में रहती थी। वही गिरफ्तार गुनाहगार आदित्य तोमर देहरादून के सुंदरवाला रायपुर का रहने वाला है। गिरफ्तार संदेही कातिल आदित्य तोमर ने जब हत्या के पीछे छुपे राज का खुलासा किया, तो उसे सुन हर कोई हैरान और चौंक गया।
सहसा किसी को यकीन नहीं हो पाया कि इतनी छोटी सी बात पर कोई किसी की जान ले सकता है। उसने पुलिस को दिए अपने बयान में खुलासा किया कि कुछ दिन पहले वंशिका ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया था। पोस्ट फोटो पर उसने एक कमेंट किया था। इसी बात पर वंशिका को खूब गुस्सा आ गया और उसने कॉलेज में ही उसे खूब जलील और अपमानित किया। इतना ही नहीं दोनों में खूब कहासुनी भी हुई। तब उसे, कॉलेज के अन्य छात्रों ने वंशिका का पैर छूकर माफी मांगने पर मजबूर कर दिया। वह अपमान का यह घूंट बर्दाश्त नहीं कर सका, और बदला लेने की ठान ली। 2 दिन पहले वंशिका अपनी सहेली ममता के साथ हॉस्टल के बाहर दुकान में सामान खरीद रही थी। तभी वह वहां पहुंचा और वंशिका को अपने साथ जबरदस्ती बाइक पर बैठाने की कोशिश करने लगा। तब वंशिका प्रतिरोध करते हुए शोर मचाने लगी। इसके बाद उसने बीच बाजार वंशिका के सीने में गोली दाग दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह अपनी बाइक और हथियार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। इधर देहरादून पुलिस ने फरार आदित्य की खोज में कई टीमों का गठन किया। वह पकड़ा गया। वह देहरादून छोड़ भागने की फिराक में था। सुने क्या बोले देहरादून एसएसपी जन्मेजय खंडूरी….
इसे भी पढ़ें :बम के धमाकों से दहला भागलपुर, 12 की मौत, जानिये विस्फोट की पूरी कहानी…
इसे भी पढ़ें : हॉस्टल में घुसे जहरीले सांप ने बच्चों का क्या कर दिया हाल, देखें…
इसे भी पढ़ें : लालू यादव को आज नहीं मिली जमानत, जानिये कोर्ट ने क्या कहा…
इसे भी पढ़ें : बजट में स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष फोकस, जानिये डॉक्टरों ने क्या कहा…
इसे भी पढ़ें : बदले की आग में मारा गया छोटकू, जानिये कैसे…
इसे भी पढ़ें : सांप काटे तो तुरंत दें यह दवा, भूलकर भी न करें ये गलती
इसे भी पढ़ें : 15 से 20 रु. लीटर बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानिये कब से…












