Kohramlive : दुनिया के सबसे चर्चित फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार अपनी लंबे समय की पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी कर ली। दोनों ने 11 अगस्त को बेहद निजी समारोह में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में सात फेरे लिये। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने Separation of Property व्यवस्था अपनाई है। यानी शादी के बाद भी रोनाल्डो और जॉर्जिना अपनी-अपनी कमाई, निवेश और संपत्ति पर अलग-अलग अधिकार रखेंगे।
तलाक हुआ तो हर महीने ₹1.10 करोड़?
पुर्तगाली मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अलगाव की स्थिति में जॉर्जिना को रोनाल्डो की ओर से 1 लाख यूरो (करीब ₹1.10 करोड़) प्रतिमाह पेंशन मिल सकती है। हालांकि, इन शर्तों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा है कि मैड्रिड के ला फिन्का स्थित लगभग ₹53.4 करोड़ कीमत वाले बंगले का स्वामित्व जॉर्जिना को मिलेगा। शादी में दोनों के पांचों बच्चे मौजूद रहे, जबकि समारोह को पूरी तरह निजी रखा गया।
Today cristiano ronaldo married his girlfriend Georgina Rodríguez ♥️ pic.twitter.com/tBaD6w1Y6i
— Denver (@denver_clipsz) August 12, 2026















