Bihar : स्वतंत्रता दिवस से पहले बिहार पुलिस के लिये गर्व की खबर आई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 18 पुलिस अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, गैलंट्री मेडल और सराहनीय सेवा पदक के लिये चुना है। यह सम्मान उत्कृष्ट सेवा, बहादुरी और लंबे समय तक उल्लेखनीय योगदान के लिये दिया जाता है।
इन दो अफसरों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक
-
IG संजय कुमार
-
SP वीणा कुमारी
दोनों का चयन विशिष्ट सेवा (President’s Medal for Distinguished Service) के लिए किया गया है।
गैलंट्री मेडल किसे मिला?
इंस्पेक्टर मोहम्मद अफसर हुसैन को बहादुरी के लिये Medal for Gallantry से सम्मानित किया जायेगा।
15 और पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में DIG राकेश कुमार सिन्हा, SP इम्तियाज अहमद, कई इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, एएसआई, हवलदार और सिपाही शामिल हैं।
क्यों खास है यह पदक?
राष्ट्रपति पुलिस पदक देश के सबसे प्रतिष्ठित पुलिस सम्मानों में गिना जाता है। यह उन अधिकारियों को दिया जाता है जिनका सेवा रिकॉर्ड असाधारण, ईमानदार और नेतृत्वपूर्ण रहा हो।

















