spot_img
spot_img

6 बच्चों को अनाथ करने वाले धरा गये, उगले चौंकाने वाले राज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र के मंडरा गांव में हुये सुनील पासवान हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को धर दबोचा है। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त दो बाइक, एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुये हैं। गिरफ्तार आरोपियो में विपुल धर दुबे (लोटो गांव), रोहित दुबे (लातदाग, मेराल) और साकेत उर्फ रोहित चौबे (पाल्हे, श्री बंशीधर नगर) शामिल हैं। सुनील पासवान की हत्या से उसके 6 बच्चों के सिर से बाप का साया उठ गया।

गढ़वा SDPO नीरज कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि हत्या की साजिश 29 जुलाई को गढ़वा शहर के टंडवा में विकास दुबे के घर पर रची गई थी। इसके बाद आरोपी मंडरा गांव में दीपक पांडेय के घर पहुंचे और अगले दिन 30 जुलाई की सुबह सुनील पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह मवेशी चरा रहे थे। हमले में शामिल अन्य आरोपियों में राजेश पांडेय, दीपक पांडेय, साकेत चौबे और पहलवान उर्फ सुशील जो दो बाइक पर सवार होकर आये थे। मृतक की पत्नी ने 7 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

 
SP के निर्देश पर गठित SIT टीम ने साकेत चौबे की गिरफ्तारी के बाद हथियार और बाइक बरामद की। आगे पूछताछ में रोहित दुबे को पकड़ा गया और उसकी निशानदेही पर दीपक पांडेय की बहन के घर से दूसरी बाइक भी बरामद हुई। इसके बाद विपुल दुबे की गिरफ्तारी हुई। पकड़े गये तीनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे विकास दुबे के लिए काम करते हैं और जमीन का कारोबार भी करते हैं। राजेश पांडेय, दीपक पांडेय समेत फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

छापेमारी दल में शामिल रहे

श्रीबंशीधर नगर SDPO सतेंद्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर बृज कुमार, निरीक्षक रतन कुमार, पुअनि विद्यासागर, गुलशन गौतम, मझिआंव इंस्पेक्टर सुनील तिवारी समेत शस्त्र बल के जवान।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...