Ranchi : कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को दबोचने वाली महाराष्ट्र ATS टीम को गुरुवार को नवाजा गया।
झारखंड के DGP अजय कुमार सिंह के निर्देश पर ADG अभियान संजय आनंदराव लाठकर ने प्रशस्ति पत्र और दो लाख रुपये देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान महाराष्ट्र ATS डीजी सदानंद दाते और एटीएस के स्पेशल आईजी अनिल कुम्भारे की मौजूदगी में महाराष्ट्र एटीएस के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। एटीएस डीजी एवं अन्य पदाधिकारियों को झारखंड एटीएस का स्मृति चिन्ह भी दिया गया। बताया गया कि महाराष्ट्र एटीएस की मदद से झारखंड एटीएस ने गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को 15 मई 2023 को मुंबई के वाशी से गिरफ्तार किया था। गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव आतंक का दूसरा नाम माना जाता था। पुलिस फाइल में दर्ज करीब 27 संगीन मामलों में वह वांटेड था। साल 2015 से फरार था। अमन श्रीवास्तव को दबोचने में महाराष्ट्र की एसपी शीला दिनकर साइल और सीनियर इंस्पेक्टर आधिकराव पोल एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही थी।

इसे भी पढ़ें : क्या छोटा, क्या बड़ा, सबके लिये मछली घर में मस्ती ही मस्ती… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :रांची के इस रोड में एंट्री करने से पहले पढ़ ले यह खबर…
इसे भी पढ़ें :रांची में कल से धारा 144… जानें इलाका
इसे भी पढ़ें :जमीन संबंधी त्रुटियों का भी होगा समाधान : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें :डैम में डूबे धर्मेंद्र का तीसरे दिन भी सुराग नहीं… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :विभागीय सचिवों को इस दिन तक मुख्यालय ना छोड़ने का आदेश… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :आमिर खान की बेटी का प्रीवेडिंग फंक्शन हुआ शुरू… देखें
इसे भी पढ़ें :पुलिस मुखबिरी के इल्जाम में बीच रोड का*ट दी गर्दन
इसे भी पढ़ें :CM के लिए राहत भरी खबर…












