मेष राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में ही कोई धांसू और मनचाही कामयाबी मिल सकती है। घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। हर काम बढ़िया तरीके से होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। यात्राएं शुभ एवं लाभदायक होगी। इस सप्ताह धन की प्राप्ति होगी, पर आय के मुकाबले खर्च अधिक होने से माह के अंत में कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में ऋण और रोग दोनों से बचना होगा। मौसमी बीमारी से बचकर रहें। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।उपाय: हर रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उन्नतिदायक रहेगा। बाजार में फंसा धन मिलने की पूरी संभावना है। अटके काम किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरे होंगे। पूर्व में किए गए निवेश से भी लाभ होगा। वर्तमान में धन निवेश करते समय खूब सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत लोगों की राह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अविवाहित लोगों का शादी तय हो सकती है। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है।उपाय: हर रोज देवी दुर्गा की उपासना एवं चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार के दिन कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लें।

मिथुन के लिए यह सप्ताह कुछ अधिक बीजी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही काम का बोझ रहेगा। इस सप्ताह आप अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें, किसी भी स्थिति में अपना आपा न खोंये। मानसिक तनाव हो सकता है। बनता काम बिगड़ सकता है। उन लोगों की बातों को नजरंदाज करें जो आपको भटकाने की कोशिश करते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ और लाभ देने वाला। कारोबार में मनचाहा लाभ हो सकता है। यात्राएं शुभ साबित होंगी। आर्थिक मामलों में धीमेे-धीमे ही सही लेकिन प्रगति होगी। सेहत ठीक-ठाक रहेगा। लव स्टोरी परवान पर होंगे। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।उपाय: हर रोज भगवान श्री विष्णु को पीले पुष्प, चंदन और मिठाई चढ़ाकर पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में कुछ परेशानी हो सकती है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद परेशानी का शबब बन सकते हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में बाधाएं आ सकती हैं। बनते-बनते काम बिगड़ जाने से मूड खराब रहेगा। ऐसे समय में कोई भी बड़ा फैसला ना लें। रोजी-रोजगार के लिए इंतेजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सेहत का ज्यादा ख्याल रखना होगा। किसी पुरानी बीमारी के उभरने से परेशान हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए थोड़ा राहत भरा समय होगा। कार्यक्षेत्र में पहले से चली आ रही मुश्किलें कम होंगी। सीनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। लव पार्टनर की भावनाओं और मजबूरियों की अनदेखी न करें।उपाय: हर रोज शिवलिंग पर जल एवं शमीपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। मनोकामना पूरी हो सकती है। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसाय को आगे बढ़ाने की योजना साकार होती नजर आयेगी। सेहत में पहले से सुधार हो सकता है। माली हालत धीरे-धीरे ही पर ठीक-ठाक होती दिखाई देगी। भौतिक सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। कोई नई गाड़ी खरीदने की मनोकामना पूरी हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बनेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल गुजारने का मौका मिलेगा।उपाय: हर रोज हनुमत चालिसा और सुंदरकांड का पाठ करें।

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में मनचाही जगह पर तबादले की मनोकामना पूरी होगी। नौकरीपेशा लोगों को अप्रत्याशित रूप से कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। यात्रा बेहद शुभ और मनचाहा फल देने वाली साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धि ओर विवेक से अपने विरोधियों की चाल नाकाम साबित करने में सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगाें की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। विदेश से जुड़े काम करने वालों को मनचाहा लाभ मिलेगा। कामकाज के सिलसिले में विदेश यात्रा भी संभव है। सेहत ठीक-ठाक रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही कामयाबी मिलेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।उपाय: हर रोज गणेश चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में सेहत धोखा दे सकता है। खान-पान का खूब ख्याल रखें। पढ़ने-लिखने वाले छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। मनचाही सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम ही अंतिम विकल्प रहेगा। कंपटीटर से चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बाजार में आई मंदी भी बड़ी परेशानी का सबब बनेगी। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए उतावलेपन से बचें। सोच-समझकर आगे कदम बढ़ाएं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।उपाय: हर रोज स्फटिक से बने शिवलिंग की सफेद चंदन से पूजा करें और शुक्रवार के दिन चीनी का दान करें।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अचानक से कहीं धन प्राप्ति होने पर समस्या आसानी से निबट जाएगी।
वहीं इस सप्ताह खूब सोच-समझकर धन खर्च करने की जरूरत बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी प्रभावी व्यक्ति से हुई मुलाकात भविष्य में किसी लाभ की योजना से जुड़ने का बड़ा कारण बनेगी। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से लाभ होगा। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबध बने रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की उपासना और बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु राशि के जातकों के जीवन से जुड़ी मुश्किलें इस सप्ताह आसान होती नजर आएंगी। सप्ताह की शुरुआत में लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत में ही संतान से जुड़ा कोई सुखद समाचार घर-परिवार की खुशियों का बड़ा कारण बनेगा। लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं संबंधों में विस्तार की दृष्टि शुभ साबित होगी। धनु राशि के जो जातक अभी तक सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी की इंट्री हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध और ज्यादा प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाकर पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत में ही लाभ मिलेगी। किसी मित्र की मदद से करियर-कारोबार से जुड़ी मुश्किल दूर होगी। कार्यक्षेत्र में सबकुछ ठीक-ठाक रहेगा। सीनियर की कृपा बरसेगी और जूनियर का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े जिन लोगों का धन बाजार में फंसा हुआ है, वो अप्रत्याशित रूप से इस सप्ताह निकल सकता है। किसी योजना में किए गए निवेश का लाभ मिल सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। किसी तीर्थ स्थान पर जाने का संयोग भी बन सकता है। प्रेम संबंध ठीक-ठाक रहेगा। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक लगाव बढ़ने से दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।उपाय: हर रोज हनुमान चालिसा और सुंदरकांड का पाठ करें।

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचना होगा। काम टालने की आदत बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। कार्यक्षेत्र लोगों को मिलाजुला कर चले। कारोबार दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिये। उत्तरार्ध में कुंभ राशि के जातकों को अचानक से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के अंत में कोई सुखद समाचार मिल सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। अपने घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और उनकी भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमी को विवाद की बजाय बातचीत से दूर करें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी के लिए समय निकालें।उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह अपने सोचे हुए काम को समय पर पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। प्रमोशन अथवा पदोन्नति का इंतजार खत्म होगा। नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह कहीं से बड़ा आफर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। आय के साथ व्यय की भी अधिकता बनी रहेगी। मीन राशि के जातकों को भूमि-भवन के क्रय-विक्रय में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।उपाय: हर रोज भगवान श्री विष्णु की उपासना एवं नारायण कवच का पाठ करें।











