kohramlive desk : कोरोना महामारी के बीच देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए डोर स्टेप बैंकिंग और ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाओं को बढ़ा दिया। ऐसे में यदि किसी ग्राहक का एटीएम कार्ड गुम हो जाए तो टेंशन की बात नहीं। उसे आसानी से नया एटीएम कार्ड हासिल हो जाएगा। घर बैठे इसका पूरा प्रोसेस आसानी से किया जा सकता है।
Read More: पंखा डोलाउंगी मैं बलम को… पंखा डोलाउंगी सजन को… करूंगी वट सावित्री की पूजा
इस प्रकार करना है अप्लाई
नया ATM कार्ड अप्लाई करने के लिए आपको बेहद आसान सा प्रोसेस फॉलो करना है। मोबाइल नंबर बैंक खाते से रजिस्टर्ड होना चाहिए, क्योंकि OTP की जरूरत आपको पड़ेगी। सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर इंटरनेट बैंकिंग से लॉग-इन करें। इसके बाद e-Services वाले विकल्प पर जाएं। फिर ATM Card Services का विकल्प चुनें। इसके बाद Request ATM/Debit Card के विकल्प को चुनना है। दो विकल्प आएंगे, ये OTP बेस्ड और प्रोफाइल पासवर्ड बेस्ड हैं। यहां OTP वाले विकल्प को चुनना है। एक नया पेज खुलेगा। इसमें अकाउंट सेलेक्शन के बाद कार्ड नाम और कार्ड टाइप को चुनें। सारी जानकारियां भरने के बाद इसे वेरिफाई करें और सबमिट करें।
Read More:अफसर बिटिया बन पूरा किया मां का ख्वाब… देखें, रांची की दिव्या कैसे पास कर गई BPSC परीक्षा
सात दिनों में कार्ड मिलने का आएगा मेसेज
सबमिट करने के बाद मैसेज आएगा कि आपका डेबिट कार्ड 7-8 कामकाजी दिनों में आपको डिलिवर हो जाएगा ये डेबिट कार्ड उसी पते पर आएगा जो आपने बैंक में रजिस्टर्ड करवाया है। अगर आप किसी दूसरे पते पर एटीएम कार्ड मंगवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको SBI की ब्रांच को विजिट करना होगा।
Read More:कौन डकार गया गरीब का पैसा, सुनें… (Video)
नया मोबाइल नंबर अपडेट करने की ऑनलाइन सुविधा
SBI ने अपने ग्राहकों को अकाउंट में नया मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा को भी ऑनलाइन कर दिया है। यह काम भी नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। My Account & Profile के ऑप्शन पर जाकर Profile सेलेक्ट करें। नया पेज खुलेगा। सबसे ऊपर आपको Personal Details/Mobile वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। प्रोफाइल पासवर्ड के जरिए आगे बढ़ें। नए पेज में आपका नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जानकारी दी गई होगी और चेंज का विकल्प भी साथ में ही दिया गया है। मोबाइल नंबर वाले ऑप्शन को चुनें और OTP प्रक्रिया के बाद अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।














