spot_img
spot_img
spot_img

इस बार दुर्गा पूजा का पंडाल बनेगा देखने लायक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण प्रखंड के बसरिया पंचायत में इस बार की दुर्गा पूजा कुछ खास रहने वाली है। बसरिया की सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने पंडाल निर्माण की जिम्मेदारी गौरी जी टेंट हाउस के संचालक उमेश साहू को दी है। कहा जा रहा है कि यह पंडाल अब तक का सबसे भव्य और अनोखा होगा। हाल ही में हुई पूजा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से ये फैसला लिया गया। समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

हर साल कुछ नया करता है बसरिया

बसरिया का दुर्गा पूजा पंडाल हर साल अपनी डिज़ाइन, रौशनी और भव्यता को लेकर चर्चा में रहता है। दूर-दराज़ से श्रद्धालु और दर्शक यहां पहुंचते हैं। समिति अध्यक्ष पिंटू सोनी ने बताया कि “इस बार का पंडाल न सिर्फ बड़ा और सुंदर होगा, बल्कि सांस्कृतिक रंग में भी रंगा रहेगा।”

पूजा की शुरुआत का सुनहरा इतिहास

स्थानीय बुजुर्गों ने याद किया कि बसरिया में दुर्गा पूजा की नींव रखने का श्रेय जाता है जननायक रामसेवक सिंह (बाबू) को। उन्हीं की पहल से आज बसरिया में इतनी भव्य पूजा होती है। बसरिया, एक तरह से कई पंचायतों का केंद्र है। यहां से सटे गांवों से भी लोग पंडाल दर्शन और पूजा में शामिल होते हैं।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...