Kohramlive : UGC NET दिसंबर 2024 के लिये एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू है। फॉर्म भरने के इच्छुक लोग ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 11 दिसंबर 2024 है। यूजीसी नेट 2024 दिसंबर परीक्षा में दो नये विषयों को जोड़ा गया है। वहीं, इस बार दो विषयों की अतिरिक्त परीक्षा होगी।
UGC NET के लिए क्या है एलिजिबिलिटी, जानें
NTA पात्रता मानदंडों के अनुसार मानवीकी, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग, इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान आदि विषयों में से किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री या समकक्ष में कम से कम 55% अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 50% अंक वाले उम्मीदवार ही फॉर्म भर सकते हैं। JRF के लिए उम्मीदवारों की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिये और एचडी में एडमिशन और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
इसे भी पढ़ें : UPI यूजर्स जरूर पढ़ें ये खबर, वरना हो सकता है स्कैम…








