Palamu : पलामू पुलिस ने 23 जून को एकजुट होकर नशे के खिलाफ बिगुल बजाया। जिले के सदर, पाटन, पांकी, लेस्लीगंज, नौगढ़ा, नवाजयपुर और हुसैनाबाद थाना क्षेत्रों में स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां, और स्लोगन तख्तियां लेकर बच्चों ने समाज को संदेश दिया, ‘नशा नहीं, शिक्षा जरूरी।’ राजकीय उत्क्रमित बालिका उच्च विद्यालय, चियाकी, राजकीय +2 उच्च विद्यालय, पाटन, बुनियादी विद्यालय, पांकी, राजकीयकृत मध्य विद्यालय, लेस्लीगंज एवं नवाजयपुर के विभिन्न स्कूलों में प्रभात फेरी, जागरूकता रैली और पोस्टर अभियान के माध्यम से नशा के खिलाफ मजबूत आवाज उठाई गई। आर.के. +2 उच्च विद्यालय, लालगढ़ के छात्र-छात्राओं ने एक जोशीली साइकिल रैली निकाली। रास्ते में ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें भी नशा छोड़ने और दूसरों को जोड़ने की प्रेरणा दी गई। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और आमजन की संयुक्त भागीदारी से मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने बताया कि नशा अपराधों की जड़ है, इसलिए इसे जड़ से उखाड़ने के लिये जनसहयोग जरूरी है। पलामू पुलिस ने आमजन से आह्वान किया कि नशे से दूर रहें, दूसरों को जागरूक करें और एक स्वस्थ समाज बनायें।
थाने से स्कूल तक गूंजा ये नारा…
Date:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…
Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...
ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…
Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...
हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...
राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…
Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...











