spot_img
spot_img
spot_img

पोस्‍ट ऑफिस की ये स्‍कीम है बेहतर, एक हजार करें निवेश, ये मिलेंगे फायदे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : आजकल बढ़ते अपराध को देखते हुए ह‍र कोई चाहता है कि उसकी जमापूंजी सुरक्षित रहे भले ही कम ब्‍याज मिले। मगर ऐसे लोगों के लिए पोस्ट ऑफिस की एक स्कीम बेहद शानदार है। इस स्कीम में पैसे तो सुरक्षित रहेंगे ही साथ ही बैंकों से ज्‍यादा ब्‍याज भी मिलेगा।

अगर आप 5 साल के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए Post Office Monthly Income Scheme (POMIS) एक बेहतर विकल्प है। इस योजना में निवेश के बाद आपको हर महीने एक फिक्स्ड इनकम होगी और आपका पैसा भी पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा।

इसे भी पढ़ें : …और रात के अंधेरे में पहुंच गया इश्‍क लड़ाने, फिर हुआ ऐसा कि…

पोस्ट ऑफिस की मंथली सेविंग्स स्कीम (MIS) में आप सिंगल अकाउंट के जरिये कम से कम 1,000 रुपये और अधिकतम 4.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। ज्वाइंट खाते में अधिकतम पैसे की सीमा 9 लाख रुपये तक है। यानी पति-पत्नी दोनों मिलकर ज्वाइंट खाते में 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। यह योजना रिटायर्ड कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए तो काफी फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें : पति के साथ मेकअप कराने पार्लर गई और प्रेमी संग हो गई नौ-दो ग्‍यारह, फिर हुआ ये…

नाबालिग के नाम पर इस स्कीम में डिपॉजिट किया जा सकता है। लेकिन ऐसे खाते में 3 लाख रुपये तक ही निवेश किए जा सकते हैं। इस स्कीम में डिपॉजिट के लिए पोस्ट ऑफिस में एक अलग से POMIS फॉर्म भरना होता है। इस योजना में निवेश से पहले ग्राहक को पोस्ट ऑफिस में एक बचत खाता खुलवाना होता है।

पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना (POMIS) में फिलहाल 6.6 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है, जो दूसरे फिक्स्ड डिपॉजिट और विकल्पों से बेहतर है। POMIS का फार्म भरते समय आपको पहचान पत्र, रेजिडेंशियल प्रूफ, 2 पासपोर्ट साइज के फोटो की जरूरत होगी। एक नॉमिनी की जरूरत होती है।

पोस्ट ऑफिस की इस योजना की मैच्योर होने की अवधि 5 साल है। अगर आप समय से पहले पैसे निकालते हैं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। एक साल के भीतर निकासी का प्रावधान नहीं है। 3 साल से पहले पैसे निकालने पर 2 फीसदी पेनॉल्टी देनी होती है। 3 साल से 5 साल के भीतर निकालने पर 1 फीसदी की राशि कट जाती है।

इस अकाउंट को आप एक से दूसरे पोस्ट ऑफिस में शिफ्ट करवा सकते हैं। मैच्योरिटी के 5 साल पूरे हो जाने के बाद आप रकम को दोबारा निवेश कर सकते हैं। इसमें नॉमिनी नियुक्त किया जा सकता है, ताकि अनहोनी पर नॉमिनी को राशि मिल सके। एमआईएस योजना में टीडीएस नहीं कटता, लेकिन ब्याज पर टैक्स देना होता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

घूस लेते ही धरा गया यह अफसर…

Simdega : घूस की रकम हाथ में आते ही...

अब डिजिटल नक्शे पर नजर आयेगा झारखंड का हर शहर…

Ranchi : झारखंड के हर शहर की सड़कें, भवन,...

अब खुद DGP सुनेंगी पुलिसकर्मियों की फरियाद… जानें

Ranchi : अब राज्यभर के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों...

ईरान की यात्रा ना करें, भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी…

Kohramlive : पश्चिम एशिया की बदलती फिजाओं के बीच...

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, DC-SP उतरे सड़कों पर…

Hazaribagh : मुहर्रम का पर्व नजदीक आते ही जिला...