Kohramlive : भारत और पाकिस्तान एशिया कप सुपर 4 से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा घुटने की चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज के पहले मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में उनका टीम से बाहर होना भारत की परेशानियों को बढ़ा सकता है।
इस साल अक्टूबर में शुरू होने वाले होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा इस मेगा टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। PTI की रिपोर्ट के अनुसार उनके घुटने की सर्जरी होनी है और उन्हें पूरी तरह फिट होने में काफी समय लगेगा। उनकी जगह रिजर्व खिलाड़ी अक्षर पटेल को मौका दिया गया है।
जडेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज भी नहीं खेल पाए थे
एशिया कप से पहले भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज का दौरा किया था। जडेजा इस सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं थे। बताया गया था कि दाएं घुटने की चोट के चलते ही उन्हें चयनकर्ताओं ने आराम दिया है।
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान नहीं हुआ है
भारतीय टीम अगले हफ्ते टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान कर सकती है। इससे पहले भारत को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी सीरीज खेलनी है। इन दोनों सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान हो सकता है। जडेजा की जगह अक्षर पटेल को टी-20 वर्ल्ड कप में मौका मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें :धनबाद के ज्वेलरी दुकान में 10 लाख की डकैती… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :Crypto Scam की सजा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
इसे भी पढ़ें :झोलाछाप डॉक्टर ने लूट लिया गांव वालों को…
इसे भी पढ़ें :पेट में ही छुपा लिया 13 करोड़ का कोकीन…
इसे भी पढ़ें : दम तोड़ने से पहले यह बोल गई अंकिता, टूट कर रोया हर कोई… देखें वीडियो








