kohramlive desk: इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर पीटरसन ने मंगलवार को एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि अगर कोई बल्लेबाज छक्का मारता है और उस सिक्स की लंबाई 100 मीटर से ज्यादा होती है तो ऐसे में उसे 12 रन मिलने चाहिए।
इसे भी पढ़ें : पूर्व थानेदार ने विधायक दीपिका पांडेय पर कराया FIR, थाने में धरने पर बैंठी विधायक
पीटरसन ने खेले हैं 104 टेस्ट मैच
केविन पीटरसन की गिनती इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटरों में होती है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड के लिए 104 टेस्ट मैच और 136 वनडे इंटरनेशनल खेले। उन्होंने टेस्ट मैचों में 47.29 की औसत से 8181 रन बनाए. वनडे में भी पीटरसन का रिकॉर्ड शानदार रहा है. उनके नाम 40.73 की औसत से 4440 रन दर्ज हैं।
इसे भी पढ़ें :धुर्वा में CISF हवलदार के घर से मिले दो शव, इलाके में सनसनी
इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़े हैं 32 शतक
पीटरसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 32 शतक जड़े हैं। इंग्लैंड के इस स्टार क्रिकेटर ने 37 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले, जिसमें उन्होंने 37.94 की औसत से 1176 रन बनाए। पीटरसन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने इस टी20 लीग में 36 मैच खेले और 1011 रन बनाए. उनका औसत 35.75 का रहा। वह आखिरी बार साल 2016 में आईपीएल में हिस्सा लिए थे।
इसे भी पढ़ें :हंसी बन गई मुसीबत …हंसते-हंसते सो जाती है यह महिला












