Kohramlive : भारत-पाकिस्तान ( India Pakistan relationship ) का राजनीति रिश्ता भले जैसा भी हो पर कारोबारी रिश्ता आज भी मजबूत है। लगभग हर मामले में आगे निकल चुका भारत केवल एक चीज के लिये पाकिस्तान पर निर्भर है, वह है सेंधा नमक। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत सेंधा नमक पाकिस्तान से आयात करता है। इस नमक को रॉक साल्ट, सेंधा नमक, लाहोरी नमक, हैलाइट नमक, गुलाबी नमक के नाम से भी जाना जाता है।
पाकिस्तान में कहां पाया जाता है यह नमक… जानें ( India Pakistan relationship )
पाकिस्तान में यह नमक सबसे अधिक पंजाब प्रांत में पाया जाता है और इस खदान का नाम खेड़वा नमक खदान है जो की पाकिस्तान की सबसे बड़ी खदान है। यह दुनिया का सबसे बड़ा सेंधा नमक का खदान है और यह लगभग 2000 साल पुराना है। यहां इतना सेंधा नमक है कि 450 साल तक आराम से यहां से नमक निकल जा सकता है।
इसे भी पढ़े : बदल गया UPI Payment का नियम, आम जनता के जेब पर पड़ेगा इसका सीधा असर












