spot_img
spot_img

नौकरी का ये ऑफर कर देगा हैरान, ना ही सीवी, ना ही इंटरव्‍यू, मिलेगी 55 हजार से ज्यादा सैलरी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : कोरोना महामारी ने टूरिज्‍म सेक्‍टर को बुरी तरह प्रभावित किया। इस क्षेत्र में नौकरी करने वाले लोगों को सर्वाधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब स्थिति बेहतर हुई है तो नौकरी के अवसर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। फिर टूरिज्म सेक्टर में बूम देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं यहां नौकरियों की भी भरमार है। हालात ठीक होने के बाद यूरोप में घूमने वालों की भरमार है। आलम यह है कि होटल और रेस्टूरेंट में लोगों को सर्विस देना भारी पड़ रहा, क्योंकि हर जगह होटल, रेस्टूरेंट, बार और पब जैसी जगहों पर स्टॉफ की बहुत कमी है।

बिना अनुभव के कर्मचारियों की हो रही भर्ती

यूरोपीय होटल सीरीज बिना अनुभव या काम छोड़ चुके कर्मचारियों को बिना शर्त यानी बिना सीवी बिना उनका अनुभव देखे काम पर रख रही हैं। यूरोप का सबसे बड़ा होटल व्यवसायी Accor उन लोगों की भर्ती के लिए अभियान चला रहा है, जिन्होंने इस उद्योग में पहले कभी काम नहीं किया। Accor के मुख्य कार्यकारी सेबेस्टियन बाज़िन ने पिछले महीने कतर आर्थिक मंच पर एक साक्षात्कार में ये बातें कहीं थी।

इस होटल ग्रुप को 35 हजार कर्मचारियों की जरूरत

सेबेस्टिन ने कहा कि 110 से अधिक देशों में Mercure, ibis और Fairmont जैसे ब्रांडों का संचालन करने वाली Accor को वैश्विक स्तर पर 35,000 कर्मचारियों की जरूरत है। बताया हमने दस दिन पहले ल्यों और बोर्डो में कोशिश की थी और इस सप्ताह के अंत में हम ऐसे लोगों का साक्षात्कार कर रहे हैं, जिनका कोई रिज्यूमे नहीं है, कोई पूर्व नौकरी का अनुभव नहीं है और उन्हें 24 घंटे के भीतर काम पर रखा जा रहा है। केंद्रीय बैंक और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्टैटिस्टिक्स के एक सर्वेक्षण के अनुसार पुर्तगाल में इस सेक्टर के कर्मचारियों के वेतन में इस साल 7% की वृद्धि होने की उम्मीद है, लेकिन इस क्षेत्र में औसत वेतन 881 यूरो (72,698 रुपये) प्रति माह है. न्यूनतम वेतन 705 यूरो (58,175 रुपये) है

स्पेन और पुर्तगाल में स्‍टाफ की अधिक कमी

नए लोगों को छह घंटे की ट्रेनिंग के बाद सीधे काम पर रख लिया जा रहा है। स्टॉफ की कमी विशेष रूप से स्पेन और पुर्तगाल में टूरिज्म सेक्टर को प्रभावित कर रही है। जहां महामारी से पहले पर्यटन का क्रमशः 13% और 15% आर्थिक उत्पादन था. होटल व्यवसायी उच्च वेतन, मुफ्त आवास और बोनस और स्वास्थ्य बीमा जैसे भत्ते दे रहे हैं। राष्ट्रीय आतिथ्य संघों के अनुसार स्पेन के खानपान उद्योग में 2,00,000 कर्मचारी कम हैं और बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पुर्तगाली होटलों को कम से कम 15,000 और लोगों की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें : थाना के बाहर रोती मां को मिला उसका बेटा…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बिटिया की शादी के लिए सरकार देगी 51 हजार, जान‍िए पूरा प्रोसेस

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

AI से पहले ही खत्म हो चुकी थीं ये नौकरियां,  कभी रोजी-रोटी थीं…

Kohramlive : AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में अक्सर यह...

“नशे को कहें ना” छात्रों को दिलाई गई शपथ…

Ranchi : युवाओं को नशे के जाल से बचाने और...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...