spot_img
spot_img
spot_img

रांची में ये, कहां कौन चल रहा आगे… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड निकाय चुनाव में 23 फरवरी को हुये मतदान के बाद आज 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। राज्य भर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम के बीच अलग-अलग शहरों से रुझान और नतीजे सामने आ रहे हैं। कई जगह चेयरमैन, मेयर और वार्ड पार्षदों की तस्वीर साफ हो चुकी है।

रामगढ़: अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर

रामगढ़ में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित कुसुमलता कुमारी बढ़त बनाये हुये हैं।

कुसुमलता कुमारी – 5307 वोट

प्रिया करमाली (भाजपा) – 4882 वोट

रेणु देवी (आजसू) – 2049 वोट

अनीता मुंडा (जेएलकेएम) – 1393 वोट

पहले राउंड में भी कुसुमलता को मामूली बढ़त मिली थी।

देवघर: मेयर पद पर भाजपा आगे

देवघर नगर निगम में पहले राउंड में भाजपा समर्थित रीता चौरसिया करीब 2300 वोट से आगे चल रही हैं।

रांची: मेयर रेस में रोशनी आगे

राजधानी रांची में मेयर पद की दौड़ में रोशनी खलखो 800 से ज्यादा वोटों से आगे हैं। कई वार्डों में पार्षदों के नतीजे भी लगभग सामने आ गये हैं। सविता कच्छप, नकुल तिर्की, गीता कुमारी, सुषमा राज समेत कई नामों पर जनता ने भरोसा जताया।

जुगसलाई: अध्यक्ष पद पर नौशीन खान आगे

जुगसलाई नगर परिषद में पहले राउंड के बाद नौशीन खान 6654 वोट के साथ बढ़त पर है। वार्ड 1 से शेख अजीब, वार्ड 2 से मोहम्मद इरशाद हैदर, वार्ड 3 से मिंटू सरदार और वार्ड 4 से राहत हुसैन जीत के नजदीक हैं।

पाकुड़: अध्यक्ष बनीं शबरी पाल

पाकुड़ नगर परिषद में भाजपा की बागी प्रत्याशी शबरी पाल ने 2353 वोट से जीत दर्ज की। सभी 21 वार्डों के परिणाम भी घोषित कर दिये गये हैं।

फुसरो: निर्मला देवी 1300 वोट से आगे

फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष पद पर निर्मला देवी 3944 वोट के साथ मजबूत बढ़त में हैं।

सरायकेला: पहले राउंड में मनोज चौधरी आगे

सरायकेला नगर पंचायत में मनोज कुमार चौधरी 818 वोट के साथ आगे, दूसरे राउंड की गिनती जारी।

मधुपुर: वार्ड पार्षदों के नतीजे घोषित

मधुपुर में कई वार्डों के परिणाम घोषणा के करीब, वार्ड 1 से मोहम्मद शाहिद इम्तियाज, वार्ड 2 से मोहम्मद सैफ अंसारी पर जनता ने भरोसा जताया है।

कोडरमा और डोमचांच: 7 वार्डों के नतीजे

कोडरमा और डोमचांच नगर पंचायत में कई वार्डों के परिणाम सामने आ गये हैं। सचिन कुमार, रफत शाहीन, रजिया खातून समेत कई पर जनता ने भरोसा जताया है।

चाईबासा: 4 पार्षद प्रत्याशी विजयी

चाईबासा में वार्ड 3 से डोमा मिंज, वार्ड 4 से चंदू कारवा, वार्ड 6 से नाजरीन प्रवीण और वार्ड 11 से मो. इनामुल जीत के करीब है।

गुमला: जशवंत कौर और जिशान अंसारी की जीत

गुमला में वार्ड 8 से जशवंत कौर और वार्ड 9 से जिशान अंसारी समेत कई प्रत्याशियों ने बाजी मारी।

मेदिनीनगर और लातेहार में भी परिणाम

मेदिनीनगर नगर निगम और लातेहार नगर पंचायत के कई वार्डों में विजेताओं की घोषणा।

हजारीबाग: कई वार्डों में नतीजे घोषित

हजारीबाग में वार्ड 20 से पमिता सिन्हा, वार्ड 21 से वसीम खान उर्फ टिंकू खान, वार्ड 27 से सोनी क्षेत्री कृष्णा और वार्ड 15 से अन्सिका प्रिया विजयी घोषित।

झारखंड के 48 नगर निकायों में लोकतंत्र का नया चेहरा सामने आ रहा है। कई जगह तस्वीर साफ, कई जगह मुकाबला अब भी रोचक। अंतिम आधिकारिक परिणाम सभी राउंड की गिनती पूरी होने के बाद घोषित होंगे।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...