सात अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, 120 बोरा सीमेंट बरामद
गुमला : रायडीह थाना क्षेत्र के डोबडोभी पुल के पास से 20 नवंबर को हुए सीमेंट लोडेड ट्रक लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। साथ ही घटना में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने नकली पिस्टल की नोक पर सीमेंट लोडेड ट्रक को लूटा था। रास्ते में ड्राइवर व खलासी को उतार दिया था और ट्रक को लोहरदगा ले गया था। ट्रक में 620 बोरा सीमेंट लोड था।
इसे भी पढ़ें : सुरक्षाबलों की टीपीसी के साथ मुठभेड़, एके-47, SLR, गोलियां समेत कई सामान बरामद
पुलिस ने बताया कि 22 नवंबर को गुमला के रायडीह थाना में मामला दर्ज कर चैनपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटकांड का खुलासा करने के लिए एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने 22 नवंबर को ही खाली ट्रक को लोहरदगा जिला के बक्सी डीपा बस स्टैंड से बरामद कर लिया था, मगर अपराधी हाथ नहीं लगे। पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी रही। टीम ने 18 दिसबंर को गुप्त सूचना के आधार पर लूटकांड में शामिल एक आरोपी मोतलिब अंसारी को सेन्हा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल किया। साथ ही लूटकांड में शामिल 6 अन्य अपराधियों के नाम बताए।
इसे भी पढ़ें : @Sex Racket : कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में 3 पुरुष और 3 लड़कियां पकड़ाई
मोतलिब की निशानदेही पर पुलिस ने सभी छह लोगों शालिक अंसारी, फैजल अंसारी, इमदाद अंसारी, आफताब अंसारी, रिजवान अंसारी व रौनक अंसारी को लोहरदगा के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। साथ ही पुलिस ने रिजवान व रौनक के किस्को थाना क्षेत्र स्थित नवाडीह गांव स्थित घर से 120 बोरा सीमेंट बरामद किया। इसके अलावा आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त छह मोबाइल फोन व सिल्वर रंग का लाइटर जैसा दिखने वाला पिस्टल बरामद किया, जिससे डराकर अपराधियों ने ट्रक को लूटा था।
इसे भी पढ़ें : नामकुम के चाय बगान में चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन युवक को लगी गोली, दो गंभीर






