spot_img

ये बिहार है…और ये हैं बाहुबली, इन्‍हें कोरोना से डर नहीं लगता…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

वैशाली : जहां पूरा देश कोरोना महामारी से जंग लड़ रहा है। पूरे देश में हाहाकार मचा है। हजारों लोग संक्रमण से मर रहे हैं। पटना एम्‍स के डॉक्‍टर सरकार से 10 दिनों के लॉकडाउन की मांग कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्‍वीर कुछ और ही बयां कर रही है। या तो बिहार में कोरोना नहीं है या इन लोगों को कोरोना से डर नहीं लगता है।

Read More :“किसी ने भी ऑक्सीजन की सप्लाई रोकी, तो फांसी पर लटका देंगे”

वैशाली जिले के लालगंज में नाइट कर्फ्यू के बीच ग्रांड डांस पार्टी का आयोजन किया गया। यह आयोजन जेडीयू की पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला और उनके पति बाहुबली मुन्ना शुक्ला के द्वारा किया गया था। डांस पार्टी में हजारों की भीड़ बुलाई गई। मंच पर सैकड़ों लोग बाहुबली के साथ झूमते और मस्ती करते नजर आए। इतना ही नहीं उनके सरकारी बॉडीगार्ड कारवाईन से ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आए।

Read More :लॉकडाउन में नहीं मिली शराब तो पी लिया सैनिटाइजर, 7 मजदूरों की मौत

बताया जा रहा है कि 23 अप्रैल को बाहुबली मुन्ना शुक्ला के भतीजे का उपनयन संस्कार था। इसी के उपलक्ष्य में ग्रांड डांस पार्टी का आयोजन किया गया था। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को बुलाया गया था। डांस कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल की खूब धज्जियां उड़ाई गई। हजारों की भीड़ बिना मास्‍क के देर रात तक मस्ती करते नजर आई। पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।

Read More : राजधानी रांची में एक डॉक्‍टर को भी निगल गया कोरोना

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...