spot_img
spot_img
spot_img

मानसून सत्र में लिया गया यह अहम फैसला… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज 1 अगस्त से शुरू हो गया है, जो 7 अगस्त तक चलेगा। सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने सदन को संबोधित किया और सत्र के कार्यक्रम की अहम जानकारी दी। इस बार कुल 5 कार्य दिवस होंगे, जिसमें सबसे अहम दिन 4 अगस्त रहेगा, जब वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा।

शिबू सोरेन के स्वास्थ्य पर जताई चिंता

स्पीकर ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बीते एक माह से अस्वस्थ रहने का ज़िक्र करते हुये उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि गुरुजी का राज्य के निर्माण और विकास में ऐतिहासिक योगदान रहा है।

सत्र की शुरुआत श्रद्धांजलि के साथ

सत्र की शुरुआत दिवंगत विभूतियों और आम नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हुई। शोक प्रस्ताव पारित किया गया और सदन की कार्यवाही 4 अगस्त, सोमवार अपराह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

मानसून सत्र का शेड्यूल एक नजर में

1 अगस्त: राज्यपाल की सहमति प्राप्त विधेयक पेश, श्रद्धांजलि

4 अगस्त:  पहला अनुपूरक बजट पेश

5 अगस्त: प्रश्नकाल और बजट पर चर्चा

6 अगस्त: प्रश्नकाल और सरकारी विधेयक

7 अगस्त: प्रश्नकाल, सरकारी विधेयक, गैर-सरकारी संकल्प

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...