कोडरमा : बेटी की शादी करने जा रही मां की रास्ते में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं परिवार के पांच अन्य सदस्य जख्मी हो गए। ये सभी लोग एक ऑटो से लड़के के परिवार वालों से मिलने जा रहे थे। रास्ते में अनाचक से ऑटो के सामने एक कुत्ता आ गया, जिससे ऑटो का संतुलन बिगड़ा और ऑटो पलट गया। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, वहीं पांच अन्य सदस्य घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया वहीं घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां सभी का इलाज किया गया। मृतका की पहचान चमेलवा देवी (50) के रूप में की गई। घटना सतगावां थाना क्षेत्र के बासोडीह पंचायत के राउतडीह की है।
इसे भी पढ़ें :चमोली हादसा : 12 और शव मिले, मरने वालों की संख्या हुई 50
इसे भी पढ़ें :चोर गिरोह के 10 अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, ये सामान बरामद






