spot_img

Koderma : सात फेरे से पहले दुल्हन भागी, दोनों पक्षों में हंगामा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Koderma : शहनाइयों की हौले-हौले मीठी धुन, रोशनी से जगमग आंगन और खुशियों के बीच अचानक सबके होश उड़ गये। सात फेरे से पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। दुल्हन के भाग जाने की फैली खबर के बाद दोनों पक्षों में खूब बवाल हुआ। वर पक्ष ने इसे धोखा बताया, वहीं, वधु पक्ष को शर्मिदगी झेलनी पड़ी। ग्रामीणों की पहल पर किसी तरह मामला शांत कराया गया। इसके बाद बिना दुल्हन के ही बारातियों को दुखी होकर लौटना पड़ा। खुशियों की जगह हर चेहरे पर मायूसी छाई हुई थी। यह वाक्या कोडरमा(Koderma) के मरकच्चो प्रखंड के दशारो गांव में बीती रात हुआ।

पूरे Koderma में है चर्चा 

खबर है कि दुल्हन पिंकी कुमारी की शादी की पूरी तैयारी कर ली गई थी। नाते-रिश्तेदारों से लेकर जान-पहचान के सभी मेहमानों का जुटान भी हो गया था। वहीं, पहले से तय समय पर बारात भी दशारों गांव पहुंच गई। स्वागत-सत्कार के बीच खुशियों का माहौल था। अचानक रस्मों के शुरू होने से पहले दुल्हन के लापता होने की खबर फैल गई। उसे इधर-उधर बहुत खोजा गया, पर उसका कुछ पता नहीं चल सका। कुछ ही देर मेंं चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।

कानों-कान तक ये खबर पूरे गांव में फैल गई कि दुल्हन अपने पड़ोसी आशिक रवि रजक के साथ फरार हो गई है। इन दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब जितनी जुबां, उतनी तरह की बातें हो रही है।

इसे भी पढ़े :Bride : चौथी से पहले दुल्हन फरार, दूल्हे ने भी चौंकाया…

इसे भी पढ़े :गैंगस्टर का राइट हैंड अरेस्ट, दुबई भागने की फिराक में था…

इसे भी पढ़े :Bride : चौथी से पहले दुल्हन फरार, दूल्हे ने भी चौंकाया…

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।