Kohramlive: WhatsApp में अब गूगल सर्च वाला खास फीचर मिलने वाला है। फिलहाल एप में इसे लेकर स्पेशल टेस्ट किया जा रहा है और जैसे ही टेस्ट का कार्य खत्म होगा इसे लॉन्च कर दिया जायेगा, जिससे व्हाट्सएप यूजर्स को काफी फायदा होगा।
फर्जी पोस्ट रोकने में मिलेगी मदद
व्हाट्सएप के इस फीचर के आने से फर्जी पोस्ट रोकने में मदद मिलेगी। आजकल सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फर्जी पोस्ट शेयर किया जा रहे हैं जिसके वजह से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। सरकार के द्वारा भी फर्जी पोस्ट रोकने के लिए जरूरी कदम उठाये गये हैं।
फर्जी फोटोज की होगी पहचान
WhatsApp के इमेज लुकअप फीचर को टेस्ट किया जा रहा है और इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। WABetalnfo के द्वारा दिए गए लेटेस्ट अपडेट के अनुसार यूजर्स को मैसेज में रिसीव होने वाले इमेज पर लुकअप आइकॉन मिलता है इसके जरिए इमेज को वेब सर्च करके आप उसकी जांच कर सकते हैं कि यह असली है या नकली । लेकिन अब आपको व्हाट्सएप में ही सर्च का ऑप्शन मिलेगा जिससे आप आसानी से सर्च कर सकते हैं।
हाल ही में मेटा ने जारी किया है यह फीचर
व्हाट्सएप के अन्य फीचरों कि अगर बात की जाये तो अभी कुछ समय पहले ही कंपनी के द्वारा इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म के लिए कस्टम लिस्ट फीचर जारी किया गया है और इस फीचर के अंतर्गत यूजर्स अपने फेवरेट कॉन्टेक्ट्स और ग्रुप का एक लिस्ट तैयार कर पाएंगे। यूजर्स अपना पसंदीदा चैट एक जगह सहेज कर रख सकते हैं।
ये भी पढ़े :PhonePe ने लॉन्च किया धांसू ऐप स्टोर…जानें
ये भी पढ़े :1 जनवरी से बंद हो जायेंगे इनके Paytm, Phonepe और Gpay, कर ले ये काम…












