- हवा से खींच कर पेशेंट को मिल रही इमरजेंसी ऑक्सीजन
kohramlive desk : मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में मरीजों को लगातार ऑक्सीजन की हो रही थी। इसे देखते हुए सरकारी अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी ने बना दी मरीजों को प्राण वायु हवा देने वाली जुगाड़ की कम्प्रेशर मशीन। जी हां, इस मशीन से हवा को वायुमंडल से खींच कर मरीज को दिया जा सकता है, जिससे अचानक इमरजेंसी में कुछ हद तक मदद मिल सकती है।

Read More : फंदे पर झूलती मिली महिला थाना प्रभारी की लाश, पुलिस महकमे में हड़कंप
कम्प्रेशर मशीन में किया माडिफिकेशन
आगर मालवा जिले के सुसनेर के सरकारी अस्पताल में पदस्थ डाक्टर ने ऑक्सीजन कमी के दूर करने के लिए एक मशीन का जुगाड़ कर दिया है। अस्पताल आ रहे गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से जूझता देख डाक्टर ब्रज भूषण पाटीदार ने डेंटल अस्पताल में काम में आने वाले कम्प्रेशर मशीन में कुछ मॉडिफिकेशन कर एक ऐसी मशीन का जुगाड़ किया,जिससे वायुमंडल की हवा को खींचकर मरीज को प्रेशर से दिया जाए तो उसकी ऑक्सीजन की कमी को कुछ हद तक पूरा किया जा सकता है।

Read More : बिहार में शादी पर रोक नहीं, DJ पर बैन… जानिये बिहार का नया Guideline
दो कर्मचारियों ने भी की मदद
डॉक्टर पाटीदार बताते हैं कि पिछले कुछ दिनों से ऑक्सीजन के सिलेंडर की आवश्यकता ज्यादा लग रही थी और रिफिल की भारी समस्या आ रही थी जिससे इमरजेंसी में कई मरीजो को रेफर कर दें, इतनी देर तक भी ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो रही थी। ऐसे में रोजाना मरीजों की परेशानी को देखते हुए उन्हें कुछ देर तक राहत देने के लिए उन्हें इस मशीन को बनाने का ख्याल आया जिसमें उनके स्टाफ में कार्यरत दीपक सोनी और बंशीलाल ने भी मदद की। डेंटल इलाज में काम आने वाले कम्प्रेशर में कुछ मॉडिफिकेशन कर दिए और मास्क आदि लगाकर मात्र 20 से 25 हजार के खर्च में यह मशीन बना दी।

Read More : आपके नजदीकी #VaccinationCentre की जानकारी अब #WhatsApp पर भी, बस करना होगा ये काम








