PATNA : बिहार की राजधानी पटना में चेन स्नैचिंग और मोबाइल छीनने वाला गिरोह लंबे समय से सक्रिय हैं। कई लोग रोज इसके शिकार होते हैं। पटना पुलिस को इन दिनों एक महिला (दीदी) की तलाश है, जो ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों को भाड़े पर बाइक देती है। बाइक की सप्लाई करने वाली महिला चोरों के गैंग में ‘दीदी’ नाम से चर्चित है।
इसे भी पढ़ें : बारिश@Jharkhand : कहीं डायवर्सन बहा, कहीं दीवार तो कहीं पेड़ गिरे, पढ़ें पूरी खबर
पत्रकारनगर थाना में हुआ महिला की करतूतों का खुलासा
राजधानी पटना के पत्रकारनगर थाना में एक चोर के पकड़े जाने के बाद इस महिला की करतूतों का खुलासा हुआ है। चोरी की बाइक से सिलिंडर चुराने के आरोप में पकड़े गए एक बदमाश ने पुष्पा नाम की एक महिला का जिक्र पुलिस के सामने किया है, जो आपराधिक गैंग के बीच ‘दीदी’ के नाम से जानी जाती है।
इसे भी पढ़ें : 9 करोड़ रुपए कीमती है ये चाय की पत्ती, जानें क्या है खास
पुलिस को नहीं मालूम महिला का ठिकाना
पुष्पा उर्फ़ दीदी कहां रहती है, पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं है। पकड़े गए चोर के मुताबिक आरोपी महिला पटना की रहने वाली है, लेकिन पुलिस ने जब पता किया तो जानकारी मिली कि महिला पटना की है ही नहीं। वह कभी-कभी पटना आती है और ज्यादातर होटल में ही ठहरा करती है। ये बातें भी सामने आई है कि महिला कभी-कभार अपने रिश्तेदारों के यहां भी जाती है।
पकड़े गए चोर ने महिला का ठिकाना कंकड़बाग थाना इलाके के पोस्टल पार्क एरिया में बताया है। पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला के पास लगभग आधा दर्जन से अधिक लग्जरी बाइक है। उन्हीं बाइकों को वह बदमाशों को भाड़े पर देती है, जिस पर सवार होकर अपराधी चोरी और मोबाइल झपट्टा मारने जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।
बाइक देने के बदले पुष्पा बदमाशों से घंटे के हिसाब से भाड़ा भी वसूला करती है। इसके अलावा वह लूटे गये सामान को बेचने के बाद आने वाली रकम में अपनी हिस्सेदारी भी मांगती है। पटना पुलिस के लिए अब चोरों की सरगना इस महिला को पकड़ना चुनौती बन गया है। पुलिस को कुछ मोबाइल नंबर और अन्य चीजें हाथ लगी हैं जिसके आधार पर आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : JAC : 9वीं और 11वीं के बच्चे किए गए #Promote, आदेश जारी…












