Kohramlive Desk : दुनिया की जानी-मानी जापानी कार निर्माता Suzuki (सुजुकी) ने अपनी लेटेस्ट Kei (केई) कार 2023 Suzuki Alto Lapin LC (2023 सुजुकी ऑल्टो लैपिन एलसी) को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। Kei कारों को शहर की कार या माइक्रो-मिनी कार भी कहा जाता है, जो जापान में एक लोकप्रिय सेगमेंट है। ये कारें प्रतिबंधित डायमेंशन और इंजन क्षमता वाली सबसे छोटी राजमार्ग पर कानूनी तौर पर चलने वाली कारें हैं। Kei कारों में बीमा और टैक्स बेनिफिक्ट का भी फायदा मिलता है। 2023 सुजुकी ऑल्टो लैपिन एलसी इस समय जापान में 8.15 लाख रुपये की कीमत पर बेची जा रही है।
तंग गलियों में भी चलाना आसान
साथ ही इन्हें शहर की तंग गलियों और भीड़भाड़ वाली सड़कों में चलाना बहुत आसान होता है। ये नियम 1949 में बनाए गए थे और वर्षों में Kei कारें इतनी लोकप्रिय हो गई हैं कि इनके टूरिंग कारों जैसे डेडिकेटेड मोटरस्पोर्ट इवेंट भी होते हैं। सुजुकी ऑल्टो लैपिन एलसी की बात करें तो, फ्रेंच में लैपिन का मतलब खरगोश होता है, जो कार के व्यक्तित्व को बयां करता है।
कार की थर्ड जेनरेशन
यह इस कार की तीसरी पीढ़ी है और इसकी अनोखी स्टाइल है। कार में गोल हेडलाइट्स, एक बॉक्सी डिजाइन और स्टील के पहिये मिलते हैं। नई ऑल्टो लैपिन एलसी में रेट्रो डिजाइन मिलता है, जो कार के लुक को और आकर्षक बनाता है। कार के केबिन की बात करें तो, इंटीरियर सिंपल लेकिन फ्यूचरिस्टिक है। इसमें डैश-माउंटेड गियर लीवर, फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम, गोल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कम से कम बटन और डुअल एयरबैग के साथ डुअल-टोन डैशबोर्ड मिलता है। गियर लीवर का पोजिशन आगे बैठने वालों के लिए ज्यादा जगह बनाता है और माइक्रो हैचबैक होने के बावजूद पूरा केबिन काफी बड़ा नजर आता है। Alto Lapin LC में 660cc, तीन-सिलेंडर इंजन है जो CVT गियरबॉक्स की मदद से 62 bhp का पावर जेनरेट करता है और आगे के पहियों को पावर देता है। ऑल्टो लैपिन एलसी को ऑल-व्हील-ड्राइव कॉन्फिगरेशन के साथ भी खरीदा जा सकता है।
लाइट ग्रीन, पेस्टल पिंक, बेज, ब्राउन और ब्लू कलर में
एक्सटीरियर कलर स्कीम में लाइट ग्रीन, पेस्टल पिंक, बेज, ब्राउन और ब्लू शामिल हैं। सुजुकी ऑल्टो लैपिन भारत में नहीं आएगी, क्योंकि Kei कारें खाततौर पर जापान में बेची जाती हैं। हालांकि, अगर मारुति सुजुकी कभी भारत के लिए ऑल्टो लैपिन एलसी जैसी कार के बारे में कुछ सोचती है, तो यह एक बेहतरीन कम्यूटर कार हो सकती है, यदि कार निर्माता भारतीय बाजार के हिसाब से इसकी कीमत सही रख सके तो।
इसे भी पढ़ें :5 घंटे तक CM HOUSE को नहीं मिला पानी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :जेजे कॉलोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों की दर्दनाक मौत…देखें
इसे भी पढ़ें :बिग बॉस फेम और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का निधन
इसे भी पढ़ें :दिल्ली पुलिस उलझन में, आयुषी कूदी या….
इसे भी पढ़ें : नई पहल : अब बिना NET और PhD के भी बन सकेंगे प्रोफेसर, जानिए कैसे








