- पुलिस जॉब की तैयारी कर रही थी BSc पास महिला
कोहराम लाइव डेस्क : तेलंगाना के सूर्यपेटा जिले से एक चौंकानेवाली घटना सामने आई है। यहां Bsc और Bed पास एक 32 वर्षीय महिला ने भगवान की प्रतिमा के आगे अपनी ही 6 महीने की बेटी की गर्दन काट कर बलि चढ़ा दी। महिला पुलिस की नौकरी की तैयारी भी कर रही थी। महिला का नाम बी. भारती है। इसकी डिग्री से ही पता चलता है कि वह अच्छी खासी पढ़ी लिखी है और बीएससी के बाद बीएड का भी एग्जाम निकाला हुआ है।

इसे भी पढ़ें :Breaking : #Lalu Yadav को #HighCourt से बड़ी राहत, इन शर्तों पर मिली जमानत
8 साल पहले हुई थी शादी
महिला की शादी 8 साल पहले महबूबाबाद के एक शख्स के साथ हुई थी। कुछ समय बाद ही उनका रिश्ता टूट गया। दो साल पहले ही वह एक-दूसरे आदमी कृष्णा के साथ रिलेशन में आई, जिससे उसे एक बेटी पैदा हुई। इस संबंध पर उसके परिवार वाले भी ऐतराज करते थे।

इसे भी पढ़ें :पलामू : दीवार फांद कर रिमांड होम से भागा नाबालिक
इस बात से महिला परेशान थी और उसने यूट्यूब पर आध्यात्मिक वीडियो देखना शुरू कर दिया। गुरुवार को जब उसका पति काम के लिए सूर्यपेटा गया और ससुराल वाले खेत गए तो उसने भगवान की मूर्ति के सामने अपनी 6 महीने की बेटी रितु की बलि दे दी। जब घर वाले वापस आए और उसे अकेले घूमते देखा तो उससे बच्ची के बारे में पूछा। जब बच्ची को खोजा तो उसकी गर्दन कटी हुई मिली।

इसे भी पढ़ें :#Tamil एक्टर विवेक का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
मानसिक स्थिति की जांच की जा रही
हैरान परिवार पुलिस के पास पहुंचा, जिसके बाद मां बी. भारती को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसकी मानसिक स्थिति की जांच की जा रही है, लेकिन इस घटना से गांव वाले शॉक्ड है।






