Ranchi : लोहरदगा में निर्दलीय प्रत्याशी चमरा लिंडा और कोडरमा में प्रो. जयप्रकाश वर्मा को थर्ड फ्रंट अपना समर्थन देगा। गाण्डेय विधानसभा उप चुनाव में मुख्तार अंसारी को सपोर्ट किया जायेगा। वहीं, पलामू में बहुजन मुक्ति पार्टी के रामबचन राम, खूंटी से झारखंड नवनिर्माण दल के संजय तिर्की, सिंहभूम में आशा कुमारी रूण्डा, चतरा में बहुजन मुक्ति पार्टी के महेश बाण्डो को थर्ड फ्रंड अपना समर्थन देगा। इस बात का ऐलान आज थर्ड फ्रंट समन्वयक एवं झारखंड नवनिर्माण दल के अध्यक्ष विजय सिंह एवं प्रमुख मीडिया प्रभारी पंकज मिश्रा ने मीडिया के सामने किया।
विजय सिंह ने मीडिया से सहा कि भाजपा संविधान पर चोट कर रही है। संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त करने की उसकी मंशा है। इसलिये, पहला काम भाजपा को सत्ता से दूर करना है। महंगाई और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों से जनता का ध्यान भटका 2047 का सपना बेच रही है। नोटबंदी और GST से जनता त्रस्त हो चुकी है। पंकज मिश्रा ने एनडीए और इंडिया गठबंधन को एक ही चश्मा से देखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पहले विधायक और सासदों को खरीद कर भाजपा दूसरों की सरकार गिरा कर अपनी सरकार बनाती थी, अब नया खेल शुरु कर दी है। जनता का वोट देने का अधिकार को छीन लिया गया है। वोटों को सीधा खरीद लिया जा रहा है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सबसे पहला खेल शुरु हुआ। हाल में सूरत और इंदौर में जनता को वोट देने से वंचित कर दिया गया। भ्रष्टाचार पर बड़ी बात करना भाजपा को शोभा नहीं देता। इलेक्ट्रोल बांड इतना ही पारदर्शी होता तो सुप्रीम कोर्ट को इसे असंवैधानिक नहीं कहना पड़ता। पंकज मिश्रा ने कहा कि थर्ड फ्रंट पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगा और बाद के चरणों में भी अपना प्रत्याशी देगा।
प्रेस कांफ्रेंस में बहुजन सदान मोर्चा के उपाध्यक्ष अब्दुल खालिक, बहुजन मुक्ति पार्टी के अध्यक्ष मुरलीधर राम, कुसुम देवी, ज्योति भेंगरा, अधिवक्ता रंजीत महतो, वासुदेव भगत, डॉ. सतीश कुमार, किशोर कुमार वर्मा खास तौर पर मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का हुआ एक्सीडेंट…
इसे भी पढ़ें :आज इन जिलों में हीट वेव से रहे सतर्क…
इसे भी पढ़ें :JAC बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट…यहां करें चेक
इसे भी पढ़ें :कार में बड़े काम का है ये बटन, कूल-कूल कर देगा… जानें
इसे भी पढ़ें :कल से बदल सकते हैं ये 4 नियम…
इसे भी पढ़ें :भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का हुआ एक्सीडेंट…
इसे भी पढ़ें :मई में 14 दिनों तक बैंक बंद…
इसे भी पढ़ें :स्कूलों की छुट्टी का फैसला स्वागत योग्य : अजय राय




