Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण में टेम्पो चोरी करने में एक्टिव गिरोह का खुलासा किया गया। गिरोह के तीन सदस्यों को अरेस्ट किया गया। वहीं, चोरी किया गया टोटो भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार बीते 6 मार्च को बरहमोरिया निवासी सुरेंद्र यादव ने थाना में आवेदन देकर बताया कि उनका तीन पहिया टोटो (नंबर JH02-BX-4189) चोरी हो गया है। उन्होंने बताया कि टोटो को चलाने के लिये उन्होंने इसे मचला निवासी गेंदों पासवान को दिया था। प्रतिदिन की तरह टोटो घर के पास खड़ा किया गया था, लेकिन रात में अज्ञात चोरों ने उसे चोरी कर लिया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर बरही के SDPO के नेतृत्व छापामारी टीम गठित की गई। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा करते हुये चोरी किया गया टोटो रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया। एक TVS अपाची बाइक भी जब्त की गई। पकड़े गये लोगों के नाम प्रकाश कुमार (रोहनियाटांड, कोडरमा), राजा कुमार (आश्रम रोड, झुमरी तिलैया) एवं गौतम कुमार (आश्रम रोड, झुमरी तिलैया) बताये गये। टीम में SDPO अजीत कुमार विमल, पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार, चौपारण के थानेदार सरोज सिंह चौधरी सहित कई पुलिस पदाधिकारी और थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे।
हजारीबाग में चोर गिरोह का खुलासा, टोटो बरामद…
Date:

‘तरंग’ ने गांव के बच्चों की आंखों में जगाई IIT-NEET की चमक…
Hazaribagh : करीब दस महीने पहले NML पकरी बरवाडीह...
दिल्ली में CM हेमंत सोरेन बोले, भविष्य गढ़ेगा झारखंड…
Delhi : झारखंड अब केवल कोयला, लौह अयस्क और खनिजों...
झारखंड में मानसून की दस्तक, इस रोज होगी एंट्री…
Ranchi : झारखंड में आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल और मौसम...
रांची के एक गांव में अंधविश्वास की खौफनाक सजा…
Ranchi : राजधानी रांची के एक गांव में महज...








