spot_img
spot_img

लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीर भेजकर करते थे ठगी, 7 धराये

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बरकट्ठाः झारखंड में साइबर ठगों ने ठगी का अब नया तरकीब निकाल लिया है। अब ये ठग एस्कॉर्ट सर्विस दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश बरकट्ठा थाना क्षेत्र के गैयपहाड़ी गांव में हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने मामले में 7 लड़कों को गिरफ्तार किया है। ये लोग व्हाट्सएप के जरिये लोगों से संपर्क कर लड़कियों की अश्लील तस्वीर भेजकर उन्हें एस्कॉर्ट सर्विस दिलाने का झांसा देकर ठगते थे।

अपराधियों को भेजा गया जेल

गिरफ्तार अपराधियों के पास से अलग-अलग कंपनी के आठ मोबाइल जब्त किये गये हैं। पूछताछ में अपराधियों ने अपना गुनाह कबूल किया है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। सभी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के हत्थे चढ़े साइबर अपराधियों में कपका थाना क्षेत्र के दिनेश कुमार, डेगलाल कुमार, सोनू राणा, सूरज राणा, उदय कुमार, मंजीत कुमार शामिल हैं। वहीं एक अपराधी पवन कुमार कोडरमा का रहने वाला है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में आंधी-वज्रपात की चेतावनी…

Ranchi : झारखंड में मानसून अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने...

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...