spot_img

‘मुखिया झंडा फहरायेंगे, चलो’ कहकर घर से बुलाया, फिर मा’र दी गो’ली…

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : पटना के बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में 25 साल के वीरू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वीरू को घर से झंडा फहराने के बहाने बुलाया गया था। जिस दोस्त पर भरोसा कर वीरू घर से निकला, कुछ देर बाद उसी दोस्त के साथ हुये विवाद ने उसकी जिंदगी छीन ली। मृतक के परिजनों के मुताबिक, सोनू कुमार वीरू के घर पहुंचा। उसने कहा कि मुखिया झंडा फहराने वाले हैं, चलो। वीरू उसके साथ निकल गया। बताया गया कि इसके बाद अजीत कुमार और प्रिंस कुमार भी उनके साथ हो लिये। कुछ देर बाद परिवार को सूचना मिली कि वीरू की हत्या कर दी गई है। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो सड़क पर उसका शव पड़ा था।

भाई बोला, दोनों में थी दोस्ती, फिर किस बात पर दुश्मनी?

वीरू के बड़े भाई रामधारी यादव ने बताया कि सोनू और वीरू दोस्त थे। सोनू मुखिया का भांजा बताया गया है। रामधारी के मुताबिक, सोनू ही वीरू को घर से झंडा फहराने के लिये बुलाकर ले गया था। बाद में किसी ग्रामीण से भाई की हत्या की खबर मिली। परिजनों के मुताबिक, वीरू की गोली मारकर हत्या की गई। घटना की सूचना मिलते ही सालिमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक और आरोपी दोस्त थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद दोस्त ने वीरू के चेहरे पर गोली मार दी। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें :

आंदोलित छात्रों का बड़ा ऐलान, 20 तारीख को…

Ranchi : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के...

राष्ट्रपति भवन में सजा ‘एट होम’, PM मोदी समेत 650 विशिष्ट मेहमान जुटे

Kohramlive : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति...

बड़ी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Kohramlive : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने शनिवार...

जबरदस्त टक्कर, DIG समेत दो की मौ’त…

UP : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह...

भरत तिवारी के घर के बाहर लहराया तिरंगा, मां की दो टूक…

Bihar : स्वतंत्रता दिवस पर घर के बाहर तिरंगा...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: