Ranchi : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने शनिवार को संघर्ष के अगले चरण का ऐलान कर दिया। छात्र नेताओं ने घोषणा की कि 20 अगस्त को CM हेमंत सोरेन के आवास का घेराव किया जायेगा, जबकि 16 अगस्त को झारखंड के सभी 24 जिलों में CM हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन होगा। राजधानी रांची में पुतला दहन का कार्यक्रम अल्बर्ट एक्का चौक पर आयोजित किया जायेगा। छात्रों का कहना है कि आंदोलन को 22 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी प्रमुख मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
JPSC और JSSC CGL रद्द करने की मांग
आंदोलनकारी छात्रों ने दोहराया कि उनकी मुख्य मांग 11वीं से 13वीं JPSC और JSSC CGL परीक्षा रद्द कर पूरे मामले की CBI जांच कराई जाये। उनका आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं और जब तक निष्पक्ष जांच नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। छात्र नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास घेराव आंदोलन का सबसे बड़ा चरण होगा। इसे लेकर बड़ी संख्या में छात्रों के रांची पहुंचने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन के सामने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की चुनौती भी बढ़ सकती है। छात्रों ने स्पष्ट कहा कि “मांगें पूरी होने तक आंदोलन खत्म नहीं होगा।”
#WATCH | JPSC-JSSC aspirants’ protest | Ranchi, Jharkhand: Student leader Ravindra Paswan says, “Today, we are changing the course of our movement. We have had enough of Gandhian methods and peaceful protests. They simply aren’t listening. We are now going to adopt the path of… pic.twitter.com/PZYYTVLqC0
— ANI (@ANI) August 15, 2026















