spot_img
spot_img
spot_img

जंगल से निकली ये दो बेटियां ‘रोल मॉडल’ बनी, DC ने दिया आशीर्वाद…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh,(Chouparan), (Krishna Paswan) :  झारखंड की घने जंगलों में बसी एक छोटी-सी बस्ती जमुनियातरी, जहां अब तक चूल्हे की आंच, पत्तों की झोंपड़ी और आजीविका की तंग गलियों में ही जिंदगी सिमटी थी, अचानक से खुशियों के गीतों से गूंज उठी। और इसकी वजह बनीं बिरहोर जनजाति की दो बेटियां किरण कुमारी और चानवा कुमारी। किरण ने लहराया उजाले का परचम  मैट्रिक में 409 अंक (80%) लाकर एवं चानवा ने रचा इतिहास  332 अंक (66%) हासिल कर। ये संघर्ष की तपिश में पक कर निकली संभावनाओं की चिंगारियां हैं।

जिस समाज में पढ़ाई से पहले पेट भरने की चिंता होती है, वहां इन बच्चियों ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चौपारण में वो सपना देखा, जिसमें झोपड़ी की बेटियां भी डॉक्टर, टीचर और अफसर बन सकती हैं। इस विद्यालय ने किताबों से एक नई दुनिया का दरवाजा खोला और किरण-चानवा ने उस दरवाजे से होकर बाहर निकल, पूरे झारखंड को बता दिया कि “हम भी उड़ सकते हैं… अगर कोई हमें पर दे।” हजारीबाग के DC शशि प्रकाश सिंह ने दोनों बेटियों को आशीर्वाद देते हुये कहा, “ये सिर्फ पास नहीं हुई हैं, ये अपने समाज के लिए प्रेरणा की लौ बनकर जली हैं।” अब वे बिरहोर समाज की अगली पीढ़ी की ‘रोल मॉडल’ बन गई हैं।

कौन हैं बिरहोर?

बिरहोर, एक ऐसा समुदाय जो सदियों से जंगलों में भटका, लकड़ियां काटी, और शिकार करके पेट पाला। PVTG (Particularly Vulnerable Tribal Group) में दर्ज इस जनजाति के लोग आज भी मुख्यधारा से दूर हैं। लेकिन अब किरण और चानवा ने दिखा दिया है कि “भूख के बीच भी उम्मीद पल सकती है, और अज्ञानता की जड़ों में भी शिक्षा का बीज बोया जा सकता है।” इधर, जमुनियातरी गांव अब मिसाल बन गया है। जहां पहले सिर्फ लकड़ी और जंगल की बातें होती थीं, आज वहां किताबों की बात हो रही है। और वहां की बेटियां – देश और समाज के नाम कर रही हैं अपनी मेहनत और सपना।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...