spot_img

सर्दियों में इन चीजों से बढ़ेगी Immunity, नहीं बढ़ेगा वजन

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्‍क : सर्दियों का मौसम आने वाला है और इस मौसम में लोगों के खाने-पीने की मात्रा थोड़ी बढ़ जाती है। ज्यादा खाने और एक्टिविटी कम हो जाने की वजह से ठंड के मौसम में कई लोग मोटापे के भी शिकार हो जाते हैं। इस मौसम में फ्लू और वायरस से बचे रहने के लिए अच्छी Immunity भी जरूरी है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं 8 ऐसे स्वादिष्ट सुपरफूड्स के बारे में जो सर्दियों के मौसम के Immunity तो बढ़ाएंगे लेकिन आपका वजन नहीं बढ़ने देंगे।

जड़ वाली सब्जियां

सर्दियों में गाजर, चुकंदर, मूली, शलजम, प्याज जैसी जड़ वाली सब्जियां बिल्कुल ताजी मिलती हैं। ठंड में इन सब्जियों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। इनसे शरीर को प्रीबायोटिक मिलता जिसकी वजह से वजन आसानी से घटता है। ये सब्जियां पोषण से भरपूर होती हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ पाचन क्रिया को भी सुधारती हैं।

इसे भी पढ़ें : Unlock : 8 नवंबर से अंतरराज्यीय बसें चलेंगी, जिम-बार भी खुल जाएंगे

बाजरा नहीं बढ़ने देगा वजन

वजन घटाने में बाजरा बहुत फायदेमंद माना गया है। इसे रोटी या लड्डू बनाकर खाया जाता है। इसके अलावा इसे खिचड़ी में भी मिलाकर खाया जा सकता है। बाजरा में विटामिन B पाया जाता है और ये बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। ये मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, बॉडी को एनर्जी देता है और वजन को भी कंट्रोल करता है।

ठंड में शरीर को गर्म रखेगा घी

ठंड के मौसम में घी शरीर को अंदर से गर्म रखता है। कोशिश करें कि दाल और सब्जियों को घी में ही बनाएं। रोटियों पर भी थोड़ी मात्रा में घी लगाकर खाएं। घी में विटामिन A, D, E और  K पाया जाता है। ये खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है, वजन को भी कंट्रोल करता है। देसी घी में मौजूद सीएलए मेटाबॉल्जिम को सही रखता है जिससे मोटापा नहीं बढ़ता है।

मूंगफली खाने से कम लगेगी भूख

मूंगफली प्रोटीन से भरपूर होती है। ये सर्दियों की सबसे हेल्दी स्नैक मानी जाती है। इसे उबालकर, भूनकर या कच्चा भी खा सकते हैं। कुछ लोग इसे सलाद या सब्जियों में भी डालकर खाते हैं। मूंगफली खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगती है और आप अतिरिक्त कैलोरी खाने से बच जाते हैं। मूंगफली में विटामिन B,अमीनो एसिड और पॉलीफेनोल होता है जो शरीर को सेहतमंद रखता है। मूंगफली दिल की बीमारियों को भी दूर रखती है।

हरी सब्जियां बढ़ाती है Immunity

सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियों की भरमार होती है। अपनी डाइट में पालक, मेथी, सरसों का साग, पुदीना, हरी लहसुन जैसी सब्जियां शामिल करें। हरी सब्जियों में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। ये हरी सब्जियां ताजी और अच्छे से धुली होनी चाहिए। हरी सब्जियां खाने से ठंड के मौसम में होने वाली हाथ-पैरों की सूजन और जलन भी कम होती है।

सर्दियों में तिल खाने से जोड़ों के दर्द से मिलेगी राहत  

सर्दियों में हड्डियों और जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। इससे राहत पाने के लिए अपनी डाइट में तिल शामिल करें। तिल हाइपरटेंशन को भी कम करता है जिससे नींद अच्छी आती है। तिल में विटामिन E पाया जाता है। इसे चिक्की या लड्डू के रूप में खा सकते हैं। कुछ लोग इसकी चटनी बनाकर भी खाते हैं।

मौसमी फल से बढ़ेगी Immunity

सर्दियों के मौसम में सेब, संतरा, नाशपाती या पपीता जैसे मौसमी फल खाएं। ये सारे फल इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। वजन घटाने के लिए इन्हें लंच और डिनर के बीच स्नैक्स की तरह खाएं। इन फलों में फाइबर होता है जो स्किन के लिए अच्छा माना जाता है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बातों-बातों में रिश्ते खराब कर देते हैं ये 4 सवाल…

Kohramlive : रिश्तों को मजबूत बनाने के लिये बातचीत...

कड़ाही में बचा तेल फेंकने से पहले जरा रुकिये, इन 5 कामों में आयेगा बड़ा काम…

Kohramlive : त्योहार हो, मेहमान आये हों या रविवार...

रसोई के ये बर्तन समय रहते बदल दें, वर्ना…

Kohramlive : रसोई में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों पर...

पानी की बोतल खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 5 चीजें…

Kohramlive : गर्मी हो या बरसात, सफर के दौरान...