Kohramlive : देश ने नई तारीख के साथ आज नई नीतियों का पिटारा खोल लिया। आज 1 दिसंबर से कई बड़े बदलाव लागू हो चुके हैं। ये बदलाव आपके घर के बजट, आपके दफ्तर के काम और रोजमर्रा की जेब खर्च नीति, सब पर असर डालेंगे। घरेलू रसोई की धड़कन LPG 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर 10 रुपये सस्ता हो गया। जिससे होटल, ढाबा, दुकान चलाने वालों को थोड़ा सुकून मिला। घरेलू सिलेंडर की कीमत जस की तस है। अब आधार अपडेट करने में लंबी लाइन, चिड़चिड़ा इंतजार और बार-बार दस्तक देनी की जरूरत नहीं पड़ेगी। 1 दिसंबर से नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट संभव है। डेटा सत्यापन अब पैन, पासपोर्ट या अन्य सरकारी रिकॉर्ड से होगा। आधार का नया संस्करण हाल ही में लॉन्च हुआ, जिससे सुरक्षा और मजबूत आपके दस्तावेज अब आपकी उंगलियों की दूरी पर होगा। कई राज्यों में ट्रैफिक को लेकर नये कड़े नियम लागू हो गये हैं। ऑनलाइन चालान भरने पर अतिरिक्त प्रोसेसिंग फीस, PUC न होने पर भारी जुर्माना यानी वाहन का धुआं अब महंगा पड़ेगा। इसी तरह 1 दिसंबर से EPFO ने अपडेट किया। UAN–KYC लिंकिंग जरूरी हो गया। ई-नॉमिनेशन पूरा न किया तो अटकेगी प्रक्रिया मासिक पेंशन, जमा-निकासी के नियमों में संशोधन किया गया। वहीं, देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने अपनी पुरानी सेवा को अलविदा कह दिया। 1 दिसंबर से M-Cash सेवा बंद हो गई। पैसे भेजना/क्लेम करना अब संभव नहीं है। बैंक की सलाह है कि UPI, IMPS, NEFT, RTGS का इस्तेमाल करें।





