Delhi : देश की राजधानी दिल्ली से GRAP (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) के तहत तीसरे चरण की पाबंदियां हटा ली गई है। शुक्रवार को सुबह से हो रही बारिश के चलते ऐसा हुआ। CAQM के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार, शुक्रवार शाम तक दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार बेहतर स्थिति में दर्ज किया गया। शाम 7 बजे तक AQI 334 पर पहुंच गया था। बारिश होने के बाद से दिल्ली में ठंड बढ़ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता और बेहतर हो सकती है। GRAP-3 के तहत हटाई गई पाबंदियों के बाद दिल्ली में सभी तरह के ट्रकों के एंट्री की अनुमति दी गई है। सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान अब सामान्य रूप से खुले रहेंगे। वहीं, बीएस-4 डीजल और बीएस-3 पेट्रोल वाहनों पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है। इसी तरह निर्माण कार्य पर लगी रोक को हटा दिया गया है, लेकिन धूल नियंत्रण के उपाय सख्ती से अपनाने होंगे।
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर